हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM Modi Gujarat: सैन्य बल से शुरू हुआ ऑपरेशन सिंदूर अब जनबल से चलेगा', गांधीनगर में बोले पीएम मोदी

PM Modi Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का आज दूसरा दिन था। उन्होंने आज गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान, पीएम 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

विज्ञापन

Live Updates

14:18 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गुजरात के बाद पीएम का दौरा कहां?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा खत्म हो चुका है। इसके बाद पीएम के अब बिहार दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए बिहार में हाई अलर्ट है। बिहार में भी पीएम दो दिन के दौरे पर रहेंगे।

14:17 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गुजरात के बाद पीएम का दौरा कहां?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा खत्म हो चुका है। इसके बाद पीएम के अब बिहार दौरे की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए बिहार में हाई अलर्ट है। बिहार में भी पीएम दो दिन के दौरे पर रहेंगे।

13:39 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पीएम ने दिया काम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर के लिए एक नागरिक के तौर पर मेरे पास आपके लिए एक काम है। घर जाकर एक सूची बनाएं कि आप 24 घंटे में कितने विदेशी सामानों का उपयोग करते हैं।'

13:38 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: विदेशी सामान नहीं बेचने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'हमें गांव के व्यापारियों को संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए कि चाहे उन्हें कितना भी फायदा हो, लेकिन वह विदेशी सामान नहीं बेचेंगे। हालांकि, ऐसा हो रहा है कि गणेश की मूर्तियां भी विदेश से आती हैं, छोटी आंखों वाली गणेश की मूर्तियां जिनकी आंखें ठीक से खुलती भी नहीं हैं।'

13:20 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 'देश की समस्याओं को सिर्फ दो वाक्यों में कैसे सुलझाया जाए'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'करीब 40 साल पहले एक कांग्रेस नेता से पूछा गया था कि देश की समस्याओं को सिर्फ दो वाक्यों में कैसे सुलझाया जाए। मुझे आज भी उनका जवाब दिलचस्प लगता है। उन्होंने कहा था- देश में दो चीजें होनी चाहिए, राजनेताओं को 'नहीं' कहना सीखना चाहिए और नौकरशाहों को 'हां' कहना सीखना चाहिए। एक राजनेता कभी किसी को 'नहीं' नहीं कहता और एक नौकरशाह कभी किसी को 'हां' नहीं कहता।'

13:02 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: हीरा के लिए जाना जाता है गुजरात- पीएम

12:40 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 'देश का विकास अपनी आंखों से देखकर जाएंगे'

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आखिरी में कहा कि 'हम अपनी आंखों से देश का विकास अपनी आंखों से देखकर जाएंगे।' पीएम ने इस दौरान विदेशी चीजों के इस्तेमाल पर भी सोचने को कहा है।

12:37 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: ऑपरेशन सिंदूर जनबल से आगे बढ़ेगा

पीएम ने कहा कि '6 मई को ऑपरेशन सिंदूर सैन्य बल से शुरू हुआ था, अब ये आगे बढ़ेगा जनबल के साथ, आप सब लोग देश के विकास के लिए भागीदार बनें।

12:36 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गुजरात की बहुत बड़ी जिम्मेदारी- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि 'गुजरात की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, हम देने वाले लोग हैं। इस महान परंपरा को हमें आगे बढ़ाना चाहिए। गुजरात नई कल्पनाओं के साथ आगे बढ़ेगा, ये मुझे मालूम है।'

12:30 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गुजरात ने तेजी से विकास किया

पीएम ने कहा कि इस समय गुजरात में लोग घूमने के लिए आते हैं। कच्छ में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं।

12:27 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ा

PM ने आगे कहा कि 'मुझे अभी भी पूरे देश में वह उत्साह याद है, जब हम छठे से पांचवें स्थान पर पहुंचे थे, खासकर युवाओं के बीच। इसका कारण यह था कि भारत ने यूनाइटेड किंगडम को पीछे छोड़ दिया था, वहीं देश जिसने हम पर 250 साल तक राज किया था।'

12:26 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 'भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि '26 मई 2014 को मैंने पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी। आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमने अब जापान को पीछे छोड़ दिया है।'

12:20 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 1960 की सिंधु जल संधि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मैं नई पीढ़ी को बताना चाहता हूं कि कैसे हमारे देश को बर्बाद कर दिया गया। अगर आप 1960 की सिंधु जल संधि का अध्ययन करेंगे, तो आपको झटका लगेगा। उसमें तय किया गया था कि जम्मू-कश्मीर की नदियों पर बने बांधों की सफाई नहीं की जाएगी। गाद निकालने का काम नहीं किया जाएगा। गाद निकालने के लिए नीचे के गेट बंद रहेंगे। 60 साल तक ये गेट कभी नहीं खोले गए। जिन जलाशयों को 100% क्षमता तक भरना था, वे अब केवल 2% या 3% रह गए हैं।'

12:18 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 'अभी तो मैने ज्यादा कुछ किया भी नहीं'

PM ने पाकिस्तान को लेकर कहा कि 'अभी तो मैंने ज्यादा कुछ किया भी नहीं है, फिर भी पसीना छूट रहे हैं। हम डैम थोड़ा खोलकर कूड़े की सफाई कर रहे हैं। पूरा डैम तो अभी खोला ही नहीं है। हम प्रगति चाहते हैं, विश्व की भलाई में योगदान दे सकें।

12:15 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 'हिंदुस्तान विकसित होना ही चाहिए'

पीएम ने कहा कि 'हमारा लक्ष्य है 2047 हिंदुस्तान विकसित होना ही चाहिए। आजादी के 100 साल ऐसे मनाएंगे कि दुनिया में विकसित भारत का झंडा फहरेगा।'

12:14 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गुजरात के पास सबकुछ है- पीएम मोदी

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि 'पहले बोलते थे, गुजरात क्या करेगा, एक तरफ पाकिस्तान, एक तरफ रेगिस्तान है। जब महाराष्ट्र से अलग हुआ तो, लोग क्या क्या नहीं कहते थे। गुजरात के पास तब नमक था, आज दुनिया यहां हीरा लेने आती है।'

12:11 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: उस कांटे को निकालेंगे- पीएम

गांधीनगर में अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि 'शरीर कितना ही स्वस्थ क्यों ना हो, लेकिन अगर एक कांटा चुभता है, तो पूरा शरीर परेशान रहता है। अब हमने तय कर लिया है कि उस कांटे को निकाल के रहेंगे।'

12:09 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: सरदार पटेल को किया याद

गांधीनगर में पीएम ने कहा कि 'अगर उस दिन ये मुजाहिद्दीन मारे जाते और सरदार पटेल की इच्छा थी कि जब तक हमें पीओके नहीं मिल जाता, तब तक हमारी सेना रुके नहीं, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। अब हम पिछले 75 सालों से इसका (आतंकवाद का) सामना कर रहे हैं। पहलगाम भी इसका एक उदाहरण था। जब पाकिस्तान से हमारी जंग हुई तो हमने पाकिस्तान को तीन बार हराया।'

12:07 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: देश तीन टुकड़ों में बंट गया- PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि '1947 में जब मां भारती का बंटवारा हुआ, 'कटनी चाहिए थी जंजीरें पर कट गई बुझाएं'। देश तीन टुकड़ों में बंट गया। उसी रात कश्मीर में पहला आतंकी हमला हुआ। मां भारती के एक हिस्से पर पाकिस्तान ने मुजाहिद्दीन के नाम पर आतंकियों का इस्तेमाल कर कब्जा कर लिया।'

12:02 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: देश भक्ति का ज्वार है- PM

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मैं कल से गुजरात में हूं, मैं जहां जहां गया ऐसा लग रहा है देश भक्ति का ज्वार है, लहराता तिरंगा, मातृभूमि के प्रति अपार प्रेम, ऐसा दृश्य है, यह हिंदुस्तान के कोने कोने में ऐसा नजारा है।"

11:59 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: खूल की नदियां बहती हैं- पीएम

पीएम ने कहा कि 'हम अपने काम में लगे थे, हम सबका भला चाहते हैं और मुसीबत में मदद भी कर रहे हैं, लेकिन बदले में खून की नदियां बहती हैं। मैं नई पीढ़ी को कहना चाहता हूं, देश को कैसे बर्बाद किया गया है।'

11:58 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: आतंकियों के जनाजे में शामिल हुई पाकिस्तानी सेना

पीएम ने कहा कि 'मैं इसलिए कहता हूं कि क्योंकि जो आतंकियों के जनाजे निकले, 6 मई के बाद जिनकी मौत हुई, पाकिस्तानी सेना ने उनको सेल्यूट किया। ये इसीलिए कहता हूं कि ये प्रॉक्सी वॉर नहीं बल्कि सोची समझी वॉर है।'

11:57 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 22 मिनट में ठिकाने तबाह

आतंकवाद के 9 ठिकानों को 22 मिनट में तबाह कर दिया। इस बार तो सब कैमरे के सामने किया, ताकि हमारे ही घर में कोई सबूत न मांग ले। अब हमें सबूत नहीं देना पड़ रहा है।

11:51 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पाकिस्तान को धूल चटाई

पीएम ने गांंधीनगर में अपने संबोधन में कहा कि '77 साल तक हम झेलते रहे और पाकिस्तान के साथ जब जंग की नौबत आई, तीनों बार भारत की सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को धूल चटाई। पाकिस्तान समझ गया कि लड़ाई में वो भारत से जीत नहीं सकता। इसलिए उसने प्रोक्सी वॉर चालू किया।

11:47 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पीएम का संबोधन शुरू

गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता को संबोधित कर रहे हैं। लोग भारत माता की जय-जयकार कर रहे हैं।

11:15 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीनगर में गुजरात शहरी विकास गाथा के 20 वर्ष पूरे होने के समारोह में भाग लिया और शहरी विकास वर्ष 2025 का शुभारंभ किया।

11:05 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: थोड़ी देर में पीएम का संबोधन

गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। उन्हें इस दौरान शॉल देकर सम्मानित किया गया। पीएम को सुनने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा है।

11:03 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: लोगों का स्वीकारा अभिवादन

गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र के रोड शो में सड़क के हर तरफ लोग नजर आ रहे हैं। पीएम सभी लोगों का अभिवादन स्वीकार रहे हैं।

10:59 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: हर तरफ लहरा रहा तिरंगा

पीएम के रोड शो में भारी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। हर किसी के हाथ में तिरंगा है। लोगों में पीएम के रोड शो को लेकर काफी उत्साह दिख रहा है।

10:56 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पीएम का आज चौथा रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कल तीन रोड शो किए। आज पीएम मोदी का गांधीनगर में चौथा रोड शो है।

10:49 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गांधीनगर में पीएम का भव्य स्वागत

10:48 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पीएम के रोड शो की तस्वीरें

10:46 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गांधीनगर में पीएम का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में रोड शो किया, जिसमें लोगों ने पुष्प वर्षा की। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लेंगे और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

10:10 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के दौरान उनके स्वागत के लिए पारंपरिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गरबा कलाकार सोलंकी विधि ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि वह गुजराती लोक नृत्य गरबा करके प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगी।

09:43 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: जवाहरलाल नेहरू को पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी 61वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा कि 'हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।'

09:25 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गांधीनगर में तैयारियां जोरों पर

पीएम मोदी गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से पहले गांधीनगर में तैयारियां जोरों पर हैं। आज प्रधानमंत्री गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ के समारोह में हिस्सा लेंगे और गांधीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

09:19 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पीएम को दौरे को लेकर उत्साह

गांधीनगर में पीएम रोड शो में शामिल होने के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहां पर मौजूद एक महिला का कहना है कि 'मोदी जी ने पिछले कुछ सालों में देश के लिए जो किया है, वह कोई और नहीं कर सकता। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमने दुनिया को भारत की ताकत दिखाई है। हम सभी यहां पीएम मोदी का स्वागत और बधाई देने आए हैं।'

09:17 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पीएम के स्वागत की तैयारियां

आज गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। गरबा कलाकारों की वीडियो सामने आई हैं।

09:09 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: कई राज्यों के दौरे पर रहेंगे पीएम

पीएम मोदी आने वाले कई दिनों तक दौरे पर रहेंगे। गुजरात के बाद वह सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश भी जाएंगे। पीएम 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे।

08:39 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

पीएम ने दाहोद में 24,000 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसके अलावा, वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड और दाहोद स्टेशनों के बीच एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी भी दिखाई।

08:19 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: क्या पीएम का शेड्यूल?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे के दूसरे दिन सुबह 11 बजे गांधीनगर के महात्मा मंदिर में पहुंचेंगे। जहां पर वह गुजरात शहरी विकास मंत्रालय के प्रोग्राम में शामिल होंगे। इस दौरान राजभवन से महात्मा मंदिर तक का उनका रोड शो भी होगा। इस दौरान, 145 करोड़ रुपए की लागत से सूरत में बने 'वाइल्ड वैली बायोडायवर्सिटी पार्क' का भी वर्चुअली उद्घाटन होगा। इसके बाद वह दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

07:38 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: भुज में पीएम का रोड शो

बीते दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के भुज में रोड शो किया।

07:18 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: गुजरात शहरी विकास की वर्षगांठ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात शहरी विकास की 20वीं वर्षगांठ में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम जनता को संबोधित भी करेंगे।

07:03 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: वर्चुअली हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ के भुज में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए), कांडला की 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास किया।

07:02 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: 3 जगह पर पीएम का रोड शो

पीएम मोदी ने सोमवार को तीन जगह का दौरा किया। सुबह सबसे पहले वडोदरा, फिर दाहोद और इसके बाद भुज पहुंचे। दाहोद और भुज में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने भुज में 31 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और ई-लोकार्पण किया।

06:57 (IST) 27 May 2025

PM Modi Gujarat LIVE: पीएम के दौरे का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का आज दूसरा दिन है। आज वह गांधीनगर के महात्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। इस दौरान, पीएम 5,536 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं।

PM Modi Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम ने पहले दिन वडोदरा में रोड शो किया और जनता को भी संबोधित किया। आज पीएम का गांधीनगर दौरा था, इस दौरान पीएम ने एक भव्य रैली की, जिसमें भारी संख्या में भीड़ जमा हुई। रैली के बाद पीएम ने जनता को संबोधित किया। आज भी संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बात की गई। PM ने पाकिस्तान को दो टूक देते हुए कहा कि ‘आप पहले से ही युद्ध में हैं और आपको उसी के अनुसार जवाब मिलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola