गुजरात में भारत की पहली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर काम तेजी से किया जा रहा है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। बता दें कि सूरत जिले में किम नदी पर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के पुल का निर्माण पूरा हो गया है। यह गुजरात में प्रोजेक्ट के लिए पूरा किया गया 14वां नदी पुल है, जिसका निर्माण 15 मार्च 2025 को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए पूरा होगा। इस प्रोजेक्ट के तहत राज्य में 21 नदी पुल बनाए जाएंगे। इस बात की जानकारी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम कर रहे नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने दी है।
किम नदी पर ब्रिज का निर्माण
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपनी प्रेस रिलीज में बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत गुजरात में कुल 21 नदी पुल बनाए जाएंगे। इनमें से 14 नदी पुल का निर्माण किया जा चुका है। हाल ही में 15 मार्च 2025 को सूरत के किम नदी पर पुल का निर्माण पूरा किया गया है। सूरत और भरूच बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित किम नदी पर बने इस पुल की कुल लंबाई 120 मीटर है। इसमें 40 मीटर के 3 फुल-स्पैन गर्डर भी शामिल हैं।
पुल के खास 4 गोलाकार खंभों
किम नदी पर बना यह पुल 4 गोलाकार खंभों पर खड़ा है, जिनमें से प्रत्येक खंभे का व्यास 4 मीटर है, और खंभों की ऊंचाई 12 से 15 मीटर तक है। यह सूरत और भरूच दोनों स्टेशनों से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पुल के अलावा, कॉरिडोर पर तापी और नर्मदा नदियों पर अन्य नदी पुलों का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 9 जिलों में पारा 41 डिग्री के पार, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट
इन नदियों पर पूरा हुआ पुल का निर्माण
NHSRCL ने बताया कि गुजरात में किम नदी के अलावा 13 और नदियों पर बुलेट ट्रेन ब्रिज बनाया गया है। इसमें पार (वलसाड जिला), पूर्णा (नवसारी जिला), मिंधोला (नवसारी जिला), अंबिका (नवसारी जिला), औरंगा (वलसाड जिला), वेंगानिया (नवसारी जिला), मोहर (खेड़ा जिला), धाधर (वडोदरा जिला), कोलक (वलसाड जिला), वात्रक (खेड़ा जिला), कावेरी (नवसारी जिला), खरेरा (नवसारी जिला) और मेशवा (खेड़ा जिला) शामिल हैं।
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप और कच्छ यूनिवर्सिटी ने भुज में शुरू किया ग्रीन एनर्जी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, हर साल 10,000 युवाओं को मिलेगी ट्रेनिंग
23 mins agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 day agoKal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
1 day agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
2 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 days agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
2 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
3 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
3 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
3 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines