भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ेंगी। इस प्रोजेक्ट को लेकर गुजरात और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में तेजी से काम चल रहा है। हाल ही में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट जल्द ही पूरा होने वाला है। गुजरात में लोग साल 2028 तक बुलेट ट्रेन में सफर कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार, साल 2028 तक गुजरात में साबरमती और वापी के बीच बुलेट ट्रेन दौड़ सकती है। हालांकि, इसके बाद 2030 तक अहमदाबाद से मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन की सर्विस शुरू हो सकती है। मामूल हो कि इस प्रोजेक्ट को NHSRCL (नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड) की तरफ से डेवलप किया जा रहा है। ये जारी जानकारी CNN-News18 को मिले एक्सक्लूसिव डॉक्यूमेंट में दी गई है।
NHSRCL ने शुरू किया सर्वे
एक्सक्लूसिव डॉक्यूमेंट के मुताबिक, बुलेट ट्रेन के किराए और ट्रैफिक का अनुमान लगाने के लिए NHSRCL की तरफ से एक राइडरशिप सर्वे करवाया जा रहा है। इस सर्वे में राइडरशिप के असेसमेंट के लिए गुजरात के साबरमती-वापी सेक्शन में 2028 से 2030 के लिए ईयर बेस राइडरशिप आकलन मांगा गया है। इसके अलावा, इस सर्वे से बुलेट ट्रेन पर 30 साल लंबी राइडरशिप का आकलन मांगा गया है। इससे ये साबित होता है कि ये ट्रेन पहले गुजरात के शहरों के बीच हिस्से में दौड़ेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि गुजरात में इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी से हुआ। वहीं, महाराष्ट्र में इस प्रोजेक्ट की प्रोग्रेस काफी धीमी रही।
यह भी पढ़ें: ‘जिंदगी से बेहतर होगी मौत…’, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब ऑन कैमरा की सुसाइड
तैयार हुआ 300 किमी का वायडक्ट
बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर गुजरात में वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद, साबरमती और महाराष्ट्र में मुंबई-बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), ठाणे और विरार से होकर गुजरेगी। इस बुलेट ट्रेन हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के बनने से भारत दुनिया के उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां बुलेट ट्रेन की सर्विस मिलती है। इसी हफ्ते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल सेक्शन पर 300 किलोमीटर का वायडक्ट तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines