भारत सरकार की मोस्ट अवेटेड मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काफी काम पूरा हो गया है। मुंबई और गुजरात में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। प्रोजेक्ट को पूरा करने का काम कर रही NHSRCL (नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने बताया कि बुलेट ट्रेन के 293 किलोमीटर ट्रैक पर वायडक्ट का निर्माण 18 अप्रैल तक पूरा हो चुका है। इसके साथ ही NHSRCL ने प्रोजेक्ट के 508 किलोमीटर लंबे रूट पर हो रहे काम की भी जानकारी दी है।
कहां तक पहुंचा प्रोजेक्ट का काम
NHSRCL ने बताया कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के 508 किलोमीटर लंबे रूट में से 375 किलोमीटर रूट पर पियर्स का निर्माण पूरा हो गया है। इसके साथ ही 394 किलोमीटर रूट पर ट्रैक पर गर्डर कास्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा प्रोजेक्ट के रास्ते में आने वाली 14 नदियों पर ब्रिज का निर्माण भी पूरा हो गया है। गुजरात की नदियों पर बनने वाले पुलों में साउंड बैरियर लगाए जा रहे हैं। इसमें स्टील पुलों और 5 पीएससी (प्री-स्ट्रेस्ड कंक्रीट) पुलों का काम पूरा हो चुका है।
साउंड बैरियर का इस्तेमाल
NHSRCL ने बताया कि 150 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर करीब 3 लाख साउंड बैरियर लगाए गए हैं। गुजरात में अब तक करीब 143 किलोमीटर ट्रैक का निर्माण किया गया है। फिलहाल, 200 मीटर लंबा पैनल बनाने के लिए रेल वेल्डिंग पर काम अभी भी जारी है। इसके साथ राज्य में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर ओवरहेड इक्विपमेंट मास्ट (OHE) लगाने का काम भी चल रहा है। सूरत-बिलिमोरा बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच 100 से अधिक OHE मस्तूल लगाए गए हैं। ये OHE मस्तूल प्रमुख पुल को 2 किलोमीटर तक कवर कर रहे हैं।
इन 14 नदियों पर बना बुलेट ट्रेन का ब्रिज
वलसाड जिला: पार नदी
नवसारी जिला: पूर्णा नदी
नवसारी जिला: मिंधोला नदी
नवसारी जिला: अंबिका नदी
वलसाड जिला: ओरंगा नदी
नवसारी जिला: वैनगानिया नदी
खेड़ा जिला: मोहर नदी
वडोदरा जिला: धाधर नदी
वलसाड जिला: कोलक नदी
खेड़ा जिला: वात्रक नदी
नवसारी जिला: कावेरी नदी
नवसारी जिला: खरेरा नदी
खेड़ा जिला: मेशवा नदी
सूरत जिला: किम नदी
इन पर चल रहा काम
NHSRCL के अपडेट के अनुसार, 18 अप्रैल 2025 तक मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत 293 किमी पुल निर्माण का काम, 375 किमी स्तंभ का काम, 394 किमी स्तंभ आधारशिला का काम और 320 किमी गर्डर कास्टिंग का काम पूरा हो चुका है। फिलहाल, महाराष्ट्र के पालघर जिले में NATM की तरफ से 7 माउंटेन टनल का निर्माण का काम चल रहा है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में सनसनीखेज वारदात, पैसे न देने पर गुस्साए चालक ने युवक को ऑटो से कुचला
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के कुल स्टेशन
बता दें कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 508 किमी है। इसमें 352 किमी हिस्सा गुजरात में है और 156 किमी हिस्सा महाराष्ट्र में है। प्रोजेक्ट के तहत कुल 12 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं। गुजरात में 8 में से 6 स्टेशनों का इंफ्रास्ट्रक्चर काम पूरा हो चुका है। इसके अलावा 3 एलिवेटेड स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
8 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
12 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
5 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
5 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines