अहमदाबाद में सनसनीखेज वारदात, पैसे न देने पर गुस्साए चालक ने युवक को ऑटो से कुचला

गुजरात के अहमदाबाद में एक ऑटो चालक ने किराए न मिलने पर यात्री को ऑटो से कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Saharanpur Crime News, Uttar Pradesh News, सहारनपुर न्यूज, उत्तर प्रदेश न्यूज, सहारनपुर पुलिस

सहारनपुर में 10वीं की छात्रा ने वीडियो बनाते हुए दी जान

गुजरात के अहमदाबाद में एक मामूली बात पर एक युवक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पैसे की कमी के चलते किराया न दे पाने पर ऑटो चालक ने युवक की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, यह मामला अहमदाबाद के नवरंगपुरा के पास का है। हत्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बता दें, बीती रात एक ऑटो चालक ने चलते हुए शख्स से ऑटो के लिए पूछा, तो शख्स ने कालूपुर स्टेशन जाने की बात की। फिर ऑटो चालक ने उसे नवरंगपुरा उतारा। उसके बाद ऑटो चालक ने पैसे मांगे, लेकिन सवारी के पास पैसे नहीं थे, इसके चलते वह किराया नहीं दे पाया। इस बात से चालक को इतना गुस्सा आया कि उसने आव देखा न ताव, अपने ऑटो से उस शख्स को टक्कर मारकर हत्या कर दी। फिर ऑटो से कुचलकर आरोपी फरार हो गया। इस हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की मौत हो गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम ने पहले तो एक्सीडेंट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले की जांच करते हुए पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान ऑटो चालक ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। बता दें, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की आगे जांच करते हुए पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी की पहचान समीर रघुनाथ (22 वर्षीय) के तौर पर की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ