मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को लेकर बड़ा अपडेट, प्रोजेक्ट पर होगी राइडरशिप स्टडी
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को डेवलप कर रही NHSRCL ने बताया कि बहुत जल्द ही मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की राइडरशिप स्टडी की जाएगी।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

महाराष्ट्र से गुजरात को जोड़ने वाली मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का दोनों राज्यों में तेजी से पूरा किया जा रहा है। माना जा रहा है कि बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अपने आखिरी फेज में है। इसी बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को डेवलप कर रही NHSRCL (नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने इसको लेकर एक नई घोषणा की है। NHSRCL ने बताया कि जल्द ही मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल (MAHSR) कॉरिडोर के राइडरशिप (सवारियों का ट्रैवल एक्सपीरियंस) स्टडी की जाएगी। इसके लिए NHSRCL की तरफ से ऑनलाइन टेंडर भी आमंत्रित की गई है।
5/8
मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना (MAHSR) महाराष्ट्र की धरती से एक नए युग की शुरुआत करने जा रही है। मुंबई, ठाणे, विरार और बोइसर जैसे महत्त्वपूर्ण स्टेशन इस परियोजना का हिस्सा हैं, जो महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी, व्यापार और रोज़गार के अवसरों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।— Ministry of Railways (@RailMinIndia) May 1, 2025
NHSRCL ने बताया कि इस स्टडी का आधार साल 2030 पर किया जाएगा। NHSRCL के नोटिफिकेशन के अनुसार ऑनलाइन बोली जमा करने की अंतिम तारीख 2 जून 2025 है। वहीं, तकनीकी बोलियां 3 जून से खुलेंगी।
NHSRCL ने बताया कि राइडरशिप स्टडी का उद्देश्य मुंबई, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों को जोड़ने वाले निर्माणाधीन 508 किलोमीटर लंबे इस हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर यात्रियों की मांग और ट्रैवल एक्सपीरियंस का आकलन करना है। इसके साथ ही इस स्टडी में MAHSR कॉरिडोर के ट्रैवल डिमांड का भी अनुमान लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: गुजरात के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, देखें IMD का अपडेट
इसके अलावा इस स्टडी में अधिकतम समग्र राजस्व के साथ ऑटोमेटिक फेयर स्ट्रक्चर तैयार करना, अतिरिक्त फेयर लेवल के लिए सवारियों का मूल्यांकन करना, वार्षिक राजस्व का अनुमान बनाना, पीक-ऑवर में स्टेशन पर यात्रियों की संख्या के अनुसार लोड का आकलन करना, पीक ऑवर पीक डायरेक्शन ट्रैफिक (PHPDT) के साथ सेक्शन लोड का आकलन करना, स्टेशनों के बीच मूल-गंतव्य मैट्रिक्स करने जैसे कार्यों का आकलन किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: