Who was Mukesh Dalal: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना 4 जून को होनी है, लेकिन इससे पहले ही गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश कुमार दलाल चुनाव जीत गए है। दरअसल, उनके सामने खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार नीलेश कुंभाणी का नामांकन रद्द कर दिया गया। वहीं, बसपा उम्मीदवार प्यारेलाल समेत सूरत सीट पर नामांकन करने वाले सभी अन्य सात उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया है, यही वजह है कि बीजेपी उम्मीदवार इस सीट से निर्विरोध चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं।
कौन हैं मुकेश कुमार दलाल?
मुकेश कुमार दलाल की गुजरात की राजनीति में दिग्गज बीजेपी नेताओं में गिनती होगी है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो वे जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय हैं। वैसे मुकेश दलाल मोढ़ माणिक समुदाय से आते हैं, सूरत सीट पर इस समुदाय के लोगों में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वे गुजरात के तीन बार के सांसद सीआर पाटिल और वरिष्ठ बीजेपी नेता सीआर पाटिल के बेहद करीबी माने जाते हैं।
बीजेपी में महासचिव
फिलहाल मुकेश कुमार दलाल पिछले तीन साल से सूरत बीजेपी के महासचिव हैं। इससे पहले वे तीन बार पार्षद, सूरत नगरपालिका में स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष और पांच बार स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पार्टी में जिम्मेदारी की बात करें तो वे बीजेपी के शहर कार्यकारिणी सदस्य और बीजेपी युवा मोर्चा में कई पदों पर रहे हैं। वे लंबे समय से गुजरात में पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं।
ये भी जानें
2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी की दर्शना विक्रम जरदोश को कुल 795651 वोट पड़े थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अशोक वल्लभभाई पटेल को कुल 247421 मिले थे। पिछले चुनाव में इस सीट से नोटा पर 10532 लोगों ने बटन दबाया था। वहीं, भाकपा के उम्मीदवार विजय को 5735 मत पड़े थे।
ये भी पढ़ें: केजरीवाल की एक और डिमांड राउज एवेन्यू कोर्ट से खारिज, एम्स डायरेक्टर तय करेंगे इंसुलिन कब दें?
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
5 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines