वडोदरा की महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी यानी MSU के सिलेबस में अब ‘मोदी तत्व’ शामिल होगा. यूनिवर्सिटी के छात्र सिर्फ समाजशास्त्र ही नहीं, बल्कि ‘मोदी-तत्त्व’ और RSS की विचारधारा को भी पढ़ेंगे. यूनिवर्सिटी की आर्ट्स फैकल्टी के समाजशास्त्र विभाग ने अपने सिलेबस में चार नए विषय जोड़ने का बड़ा फैसला लिया है.
‘सोशियोलॉजी पेट्रियोटिज्म’ यानी ‘समाजशास्त्रीय देशभक्ति’ विषय के तहत अब छात्रों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उदय और संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से पढ़ाया जाएगा.
सबसे चर्चा में है दूसरा विषय – ‘मोदी-तत्त्व’. इस कोर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व कौशल, उनके सिद्धांत और एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में उनकी कार्यशैली का अध्ययन कराया जाएगा. इसके अलावा, छात्रों को वीर सावरकर की राजनीतिक फिलॉसफी, महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ के रिफॉर्म्स और राष्ट्रवाद की समाजशास्त्रीय समझ जैसे विषयों की भी जानकारी दी जाएगी.
विभाग के प्रमुख डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि समाज में समरसता लाने और वर्तमान विकास को समझने के लिए ये बदलाव जरूरी हैं. इसी के साथ विभाग ने बीए समाजशास्त्र की सीटों को भी 150 से बढ़ाकर 286 कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र इस नए सिलेबस का हिस्सा बन सकें.
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
20 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
22 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines