हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat की एक फैक्ट्री से 400 किलो से ज्यादा ड्रग्स जब्त, 1 गिरफ्तार

Gujarat News: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (Special Operations Group) के पुलिस निरीक्षक आनंद चौधरी ने बताया कि जिले के एसओजी और सूरत पुलिस की एक टीम ने कारखाने में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 14.10 लाख रुपये मूल्य की 141 ग्राम एमडी जब्त की।

विज्ञापन

Gujarat News: गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर औद्योगिक क्षेत्र में पुलिस ने एक कारखाने से प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) और 427 किलोग्राम अन्य मादक पदार्थ बरामद किया। प्रतिबंधित मेथामफेटामाइन की कुल कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है।

एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इन मादक पदार्थों को अंकलेश्वरजीआईडीसी इलाके में स्थित अवसर एंटरप्राइज से जब्त किया गया है। इन पदार्थों को पुष्टि के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेजा गया है।

स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के पुलिस निरीक्षक आनंद चौधरी ने बताया कि जिले के एसओजी और सूरत पुलिस की एक टीम ने रविवार की रात कारखाने में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने 14.10 लाख रुपये मूल्य की 141 ग्राम एमडी जब्त की। उन्होंने आगे कहा कि अबतक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

संयुक्त अभियान चलाकर पहले भी जब्त की थी कोकीन

इससे पहले 13 अक्टूबर को गुजरात और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अंकलेश्वर में अवकर ड्रग्स लिमिटेड फैक्टरी से पांच हजार करोड़ रुपये मूल्य की 500 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की थी। इस कार्रवाई के एक हफ्ते बाद यहां छापेमारी की गई।

इससे कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने राजधानी में एक गोदाम पर छापेमारी कर 562 किलोग्राम कोकीन और 40 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना जब्त की थी। दिल्ली के रमेश नगर स्थित एक दुकान पर छापा मारा गया था, जहां से 208 किलोग्राम कोकीन मिला। पुलिस ने बताया कि जांच में मालूम चला है कि यह प्रतिबंधित मादक पदार्थ फार्मा सॉल्यूशन सर्विसेज नाम की एक कंपनी का था जो अंकलेश्वर के अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी से आया था।

ये भी पढ़ें-  गुजरात सरकार का बड़ा आदेश, सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य हुआ हेलमेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें