हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Morbi Tragedy: एक के बाद एक बड़ी लापरवाही, FSL की रिपोर्ट में हुए ये खुलासे

विज्ञापन
morbi tragedy

ठाकुर भूपेन्द्र सिंह, अहमदाबाद: मोरबी हैंगिंग ब्रिज हादसे के मामले में गिरफ्तार सभी 9 आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। बुधवार को अदालत जमानत पर फैसला सुनाएगी। अदालत में सुनवाई के दौरान FSL टीम की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गई जिसमें एक के बाद एक बड़ी लापरवाही सामने आई हैं।

3165 टिकट जारी किए गए थे

मोरबी के सरकारी वकील विजयभाई जानी ने बताया कि आरोपी की जमानत अर्जी की सुनवाई के दौरान FSL की प्रारंभिक रिपोर्ट पेश की गई है। जिसमें मेंटीनेंस एवं सुरक्षा का जिम्मा ओरेवा समूह को दिया गया था। 30 अक्टूबर को हादसे के दिन 3165 टिकट जारी किए गए थे। टिकट देने वाले ने यह नहीं सोचा था कि अगर इतने लोग पुल पर गए तो क्या होगा। पुल पर दो टिकट काउंटर थे और दोनों लोगों को पता नहीं था कि कितने टिकट एक-दूसरे के काउंटर से टिकट जारी किए गए।

बिना प्रशिक्षण तैनात थे सुरक्षा गार्ड

रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया गया है कि हैंगिंग ब्रिज के महत्वपूर्ण हिस्सों के बोल्ट ढीले होने से इसे जीर्ण कर दिया गया था। मोरबी के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश पीसी जोशी, तीन आरोपियों, सुरक्षा गार्ड अल्पेश गोहिल, दिलीप गोहिल और मुकेश चौहान के खिलाफ सबूत पेश किए गए थे। बताया गया है कि आरोपियों में तीन सुरक्षा गार्ड अल्पेश गोहिल, दिलीप गोहिल और मुकेश चौहान को कोई प्रशिक्षण नहीं दिया गया था और वो लेबर कांट्रेक्टर थे।

विज्ञापन

मैनेजर की लापरवाही

मैनेजर को अपने स्टाफ को समझाना पड़ता था कि ब्रिज पर 100 लोग ही जा सकते हैं, लेकिन मैनेजर ने ऐसा नहीं किया। पुल के तार जंग खा गए थे, लंगर टूट गए थे और केबल को पुल से जोड़ने वाली रस्सियों को नहीं बदला गया था। लाइफ गार्ड या बॉल या तैराक जैसे सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। भीड़ बढ़ने पर गार्ड को फाटक बंद करना था, लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती और लोगों को पुल हिलाने जैसे काम करने से नहीं रोका और वरिष्ठ अधिकारी या पुलिस को सूचित नहीं किया। रिपोर्ट में कहा गया कि ओरेवा ग्रुप की ओर से लापरवाही हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola