ठाकुर भूपेंद्र सिंह/सूरत
Minor Age Crime in Surat: गुजरात के सूरत से गुरुवार को एक बड़ा ही खौफनाक मामला सामने आया है। यहां सिर्फ 10 साल के एक बच्चे को चाकू से बुरी तरह गोद दिया गया। बताया जा रहा है कि उस पर तीन लड़कों ने 14 बार वार किए हैं, जिसके बाद वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है। उधर, इस वारदात के बारे में शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बड़ी बात यह है कि तीनों ही हमलावर नाबालिग बताए जा रहे हैं।
13-14 साल की है हमले के तीनों आरोपियों की उम्र, एक को पुलिस ने हिरससत में लिया
वाकया हीरा बाजार सूरत के पांडेसरा इलाके में स्थित जय अंबे नगर का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां 10 साल के आदित्य शर्मा नामक लड़के पर तीन लड़कों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद बुरी तरह घायल आदित्य को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस वारदात की छानबीन शुरू कर दी। पता चला है कि पुलिस ने एक आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया। अब उसके दो और साथियों की तलाश का क्रम जारी है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में पति-पत्नी की गला काटकर दर्दनाक हत्या, घर में पड़े मिले दंपति के शव, इलाके में फैली सनसनी
सूत्रों की मानें तो लगभग 13-14 साल की उम्र के ये हमलावर किशोर इतने क्रूर रवैये के साथ पूरी तैयारी करके आए थे कि आते ही आदित्य पर एक-दो नहीं, बल्कि आदित्य पर खूंखार आतंकियों की तरह टूट पड़े। उन्होंने आदित्य पर 14 बार घातक वार किए हैं। इसके बाद मौके से फरार हो गए। फिलहाल आदित्य की हालत बेहद चिंताजनक है, वहीं बड़ा सवाल है कि हमलावर इतनी कम उम्र में इतने क्रूर कैसे हो गए। बहरहाल मामले की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस खौफनाक वारदात की वजह भी साफ नहीं हो पाई है। हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि यह सब पबजी जैसे घातक ऑनलाइन गेम्स वगैरह की वजह का नतीजा हो सकता है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines