Gujarat News : गुजरात से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स के गायब होने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस को कुछ दिन बाद एक शव मिला, शव पहचान में नहीं आया और परिजनों ने गायब हुए शख्स का मान लिया। कुछ दिन बाद घर पर शोक सभा का आयोजन किया और उसी दिन वो शख्स सामने आकर खड़ा हो गया, जिसकी शोकसभा आयोजित हुई थी। इसके बाद तो हड़कंप मच गया।
43 साल के बृजेश “पिंटू” सुथार 27 अक्टूबर से लापता थे। परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसी बीच साबरमती ब्रिज के पास एक शव मिला। पुलिस ने शिनाख्त के लिए बुलाया तो परिवार ने सड़ी-गली लाश की पहचान बृजेश के रूप में कर ली। अंतिम संस्कार के बाद 14 नवंबर को मृतक की याद में प्रार्थना और शोक सभा आयोजित की गई।
बृजेश को जिंदा देखकर भागने लगे लोग
इस शोकसभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और कार्यक्रम शुरू से पहले ही एक अजीब घटना घटित हुई। दरअसल जिस शख्स की याद में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी वो शख्स अचानक सामने आ गया। बृजेश को देखकर लोग हैरान रह गए, कुछ लोफ तो डरकर इधर उधर भागने लगे।
यह भी पढ़ें : क्या भंडारा और लंगर खाना चाहिए? भक्त ने पूछा सवाल तो क्या बोले प्रेमानंद महाराज? देखें वीडियो
पूरे मामले की शुरुआत 27 अक्टूबर को हुई। कथित तौर पर बृजेश मानसिक रूप से बीमार था और शेयर बाजार की वजह से तनाव से जूझ रहा था। इसके बाद से ही वह लापता हो गया। कुछ दिन बाद उसके परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी बीच एक लाश मिली तो परिवार ने उसकी शारीरिक बनावट के आधार पर गलती से उसकी पहचान ब्रिजेश के रूप में कर ली।
यह भी पढ़ें : क्या भंडारा और लंगर खाना चाहिए? भक्त ने पूछा सवाल तो क्या बोले प्रेमानंद महाराज? देखें वीडियो
अब जब बृजेश वापस आ गया तो पुलिसवालों की हालत खराब हो गई। सवाल उठ रहा है कि जिस शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया, वो किसका था? पुलिस का कहना है कि परिवार को सौंपने से पहले उसका पोस्टमार्टम किया गया था। आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
4 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
2 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines