गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, सूरत के वराछा इलाके में शुगर मार्केट के पास आज सुबह एक हादसा हो गया. यहां एक ETP प्लांट की टंकी की सफाई करने गए चार मजदूरों की जहरीली गैस के असर से दम घुटने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, आज सुबह वराछा शुगर मार्केट के पास ETP प्लांट में चार मजदूर टंकी की सफाई करने गए थे. सफाई के काम के दौरान, टंकी के अंदर मौजूद जहरीली गैस के असर से अचानक चारों मजदूरों का दम घुटने लगा. जहरीली गैस के तेज असर के कारण चारों मजदूर तुरंत टंकी के अंदर ही बेहोश हो गए.
टंकी में 4 मजदूर बेहोश मिले
सुबह 10:22 बजे फायर डिपार्टमेंट को फोन करके बताया गया कि टंकी में एक व्यक्ति फंसा हुआ है. हालांकि, जब फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, तो टंकी के अंदर एक नहीं बल्कि चार लोग बेहोश और गंभीर हालत में मिले. फायर टीम ने काफी मशक्कत के बाद चारों लोगों को बाहर निकाला.
अस्पताल ने मृत घोषित किए मजदूर
मिली जानकारी के अनुसार, टंकी से निकाले गए चारों मजदूर पूरी तरह बेहोश थे, इसलिए उन्हें तुरंत 108 और फायर टीम की मदद से इलाज के लिए SMIMER अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने चारों मजदूरों की जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया. मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में मातम छा गया.
यह भी पढ़ें- बच सकती थीं 21 जिंदगियां अगर… दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में चौंकाने वाला खुलासा, ये शख्स असली ‘गुनाहगार’
मामले की होगी जांच
DCP आलोक कुमार ने बताया कि सूरत शहर के अश्विनी कुमार इलाके में एक ज्वेलरी फैक्ट्री है, जहां गहनों की सफाई होती है और सेफ्टी टैंक की सफाई हर दो महीने में की जाती है. आज सुबह एक सुपरवाइजर और 3 मजदूरों समेत कुल 4 लोग टंकी में गए थे और पता चला है कि चारों लोगों की मौत हो गई है. जांच कर रहे हैं कि इसमें किसकी लापरवाही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया था. इस मामले में विस्तृत जांच की जाएगी और फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ (दुर्घटना से मौत) का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines