---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के ​5 आतंकी गिरफ्तार; ‘टाइम बम’ बनाने की कर रहे थे कोशिश

अदालत ने इन सभी 5 आरोपियों को 24 जुलाई तक के लिए एटीएस की रिमांड पर भेज दिया है. एटीएस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को बम बनाने का सामान कहां से मिल रहा था, इनका असली टारगेट कौन था और इन्हें पाकिस्तान से फंडिंग कैसे पहुंचाई जा रही थी.

---विज्ञापन---

गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड यानी ATS ने राज्य को दहलाने की एक बहुत बड़ी और खौफनाक साजिश को नाकाम कर दिया है. प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए एटीएस ने 5 और आतंकियों को गिरफ्तार किया है. जी हां, आतंकियों की इस गिरफ्तारी के साथ ही इस पूरे मामले में पकड़े गए आरोपियों की संख्या अब 13 तक पहुंच गई है. एटीएस के मुताबिक, गुजरात के पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका से इन 5 संदिग्धों को दबोचा गया है.

‘टाइम बम’ बनाने की कोशिश


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाला, मोहम्मद पालनपुरी, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन कर्डिया के रूप में हुई है. जांच में जो खुलासे हुए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले और डराने वाले हैं. अदालत में सरकारी वकील ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक बाकायदा ‘टाइम बम’ बनाने की कोशिश कर रहा था. सिर्फ यही नहीं, इस मॉड्यूल ने गुजरात के कई सुनसान और एकांत इलाकों में एक के बाद एक करीब 6 से 7 बार क्रूड बम यानी टाइम बम के ट्रायल ब्लास्ट भी किए थे. हालांकि, इनमें से कुछ धमाके कामयाब रहे और कुछ नाकाम.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या है ‘प्रोजेक्ट मेघालय’, CM विजय की सरकार गिराने की साजिश का कैसे हुआ भंडाफोड़?

देश के कई हिस्सों में था धमाके का प्लान


पकड़े गए आतंकियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज की फॉरेंसिक जांच से पता चला है कि ये सभी आरोपी सीधे पाकिस्तान के बहावलपुर में बैठे जैश-ए-मोहम्मद के टॉप कमांडर्स और आकाओं के संपर्क में थे. पिछले 6 महीनों से ये लोग लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाके करने की प्लानिंग कर रहे थे. पुलिस को इनके पास से भारी मात्रा में जैश से जुड़ा जिहादी लिटरेचर भी मिला है, जिसे ये स्थानीय भाषा में ट्रांसलेट कर युवाओं को भड़काने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: मानसून का रिवर्स गियर क्या है, जानें कब-कैसे होगी इसके जरिए झमाझम बारिश? IMD का अलर्ट

फिलहाल, अदालत ने इन सभी 5 आरोपियों को 24 जुलाई तक के लिए एटीएस की रिमांड पर भेज दिया है. एटीएस अब इस बात की जांच कर रही है कि इन लोगों को बम बनाने का सामान कहां से मिल रहा था, इनका असली टारगेट कौन था और इन्हें पाकिस्तान से फंडिंग कैसे पहुंचाई जा रही थी. सुरक्षा एजेंसियों की मुस्तैदी से एक बहुत बड़ी तबाही टल गई है, लेकिन यह साफ है कि सीमा पार बैठे देश के दुश्मन अब भी भारत को दहलाने की नई-नई साजिशें रच रहे हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 17, 2026 02:39 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola