Neelamben Parikh Passes Away: महात्मा गांधी की परपोती नीलमबेन पारीख का 1 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। उन्होंने 93 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। उनका निधन उनके घर नवसारी में हुआ था। नीलमबेन पारीख महात्मा गांधी के बेटे हरिदास गांधी की पोती थीं जो नवलारी जिले में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके निधन से गांधी परिवार को तगड़ा आघात पहुंचा है और देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी के परिवार की एक पीढ़ी और खत्म हो गई। आइए जान लेते हैं कि कब और कहां होगा नीलमबेन पारीख का अंतिम संस्कार?
महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलीं नीलमबेन
जिस तरह महात्मा गांधी उसूलों के पक्के थे और हमेशा सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चले उसी तरह नीलमबेन ने भी अपना जीवन बिताया। वो अक्सर महिला कल्याण और मानव सेवा में लगी रहती थीं। उन्होंने अपना जीवन गांधीवादी सिद्धांतों का पालन करते हुए बिताया। हमेशा अपने समाज और अपने देश की भलाई और उनकी उन्नति के लिए काम किया।
यह भी पढ़ें: म्यांमार में फिर भूकंप के झटके, पाकिस्तान में भी हिली धरती, जानें कितनी रही तीव्रता
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार
नीलमबेन पारीख की अंतिम यात्रा आज यानी 2 अप्रैल दिन बुधवार सुबह 8 बजे उनके घर से शुरू होगी। उनके दर्शन के लिए लोग आएंगे और ऐसी महान आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद नीलमबेन पारीख का अंतिम संस्कार वीरवाल श्मशान घाट पर पूरे विधि- विधान से किया जाएगा।
महात्मा गांधी की बची हुई अस्थियों का विसर्जन नीलमबेन ने ही किया था
30 जनवरी 2008 यानी महात्मा गांधी की 60 वीं पुण्यतिथि पर नीलमबेन पारीख ने ही उनकी बची हुई अस्थियों का विसर्जन किया था। उन्होंने बापू की बची हुई अस्थियों का विसर्जन मुंबई के पास अरब सागर में किया था। इस दौरान उनके साथ गांधी जी के अनुयायी और उनका पूरा परिवार था। नीलमबेन पारीख के निधन से पूरा परिवार सदमे में है।
यह भी पढ़ें: जेल में मुस्कान ‘राम’ के सामने राे-रोकर बेहाल, साहिल से भी बना ली दूरियां
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
5 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines