Killed Her Best Friend For Love And Money:अहमदाबाद में प्यार दोस्ती और क़त्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे प्यार के लिए एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का क़त्ल कर दिया और लाश लेकर थाने पहुंच गया। बता दे कि स्वप्निल प्रजापति और वेदांत दोनों दोस्त थे और घटना के दिन दोनों अपने अन्य मित्रो के साथ देर रात घूमते रहे और उसके बाद दोनों ने बाकी दोस्तों को उनके घर छोड़ा।
दोनों दोस्त देर रात तक चांदलोडिया के पास विश्वकर्मा ब्रिज के पास एक कार में बैठे थे। इसी बीच प्रेम संबंधों को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और दोनों बहस करने लगे। विवाद बढ़ते- बढ़ते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, वेदांत ने स्वप्निल पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्वप्निल की गर्लफ्रेंड को लेकर दो दोस्तों के बीच हुई बहस इतनी ज्यादा बढ़ी के एक दोस्त ने दूसरे का क़त्ल कर दिया और दोस्त की लाश को कार में लेकर पुलिस थाने पहुंच गया , थाने में कार में शव देखकर सोला पुलिस भी चौंक गई और आरोपी को तुरंत थाने ले गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये है पूरा मामला
दरअसल स्वप्निल का एक लड़की के साथ अफेर था, यह बात लड़की के पिता को पसंद नहीं थी और उन्होंने स्वप्निल को पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी थी। जिसकी वजह से स्वप्निल पिछले चार-पांच दिनों से परेशान भी था। स्वप्निल 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे घर पर आया था और कुछ मिनट में कुछ भी बोले बगैर घर से निकल गया था।
इसके बाद रात को 8 बजे स्वप्निल को फोन किया गया तो स्वप्निल ने कुछ खास नहीं बताया और रात भर घर पर भी नहीं आया। अगली सुबह स्वप्निल की जगह पुलिस घर आई, और स्वप्निल के क़त्ल की सूचना परिजन को दी। जिसके बाद मृतक के पिता और उसका भाई सोला पुलिस स्टेशन पहुंचे। जानकारी के अनुसार ये भी कहा जा रहा हैं, कि दोनों के बीच पैसे की लेनदेन को लेकर भी काफी नोकझोक हुई थी।
आरोपी खुद शव लेकर थाने पहुंचा
पुलिस ने बताया कि कल सुबह तड़के इस घटना के आरोपी वेदांत जोगेश्वर गाड़ी लेकर खुद आया और पुलिस को बताया की उसने एक क़त्ल किया है जिससे पुलिस तुरंत हरकत में आई , घटनास्थल पर जाकर तहकीकात की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की। पुलिस ने बताया कि और दोनों के बीच किसी युवती को और पैसे को लेकर बहस हुई थी।
आरोपी के मुताबिक उसने आवेश में आकर स्वप्निल पर चाक़ू से कई वार किये और फिर खुद ही लाश लेकर आया , आरोपी ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि पहले मृतक ने उसपर हमला किया उसके बाद स्वप्निल ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी के पिता न्यूज़ीलैंड रहते है ।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
16 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
19 hrs agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
1 day agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
2 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
4 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
4 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
5 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
5 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
5 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines