---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात में हड़प्‍पा संस्‍कृत‍ि के केंद्र में बड़ा हादसा, दो मह‍िला अध‍िकारी धंसी; एक की मौत

Lothal archeological site Incident: गुजरात के लोथल में एक बड़ी घटना की खबर सामने आई है। वहां की हेरीटेज साइट पर मिट्‌टी के धंसने से महिला ऑफिसर की मौत हो गई।

---विज्ञापन---

Lothal Archeological Site Incident: गुजरात में हड़प्पा संस्कृति के केंद्र लोथल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। आपको बता दें, बुधवार को मिट्‌टी धंसने से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) की दो महिला ऑफिसर इसमें दब गईं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई दोनों महिलाएं दिल्ली से गुजरात के लोथल पहुंची थीं। आर्कियोलॉजिकल साइट पर एक म्यूजियम बनाया जा रहा है। इसके चलते ही दोनों महिलाएं सर्वे के लिए आईं थी।

---विज्ञापन---

कब हुआ हादसा 

यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों महिला अधिकारी वहां पर कुछ पीएचडी के स्टूडेंट के साथ 15 फीट गड्ढों को खोदे जाने के बाद मिट्टी की सैंपलिंग कर रही थीं। अचानक इसी दौरान मिट्टी खिसक गई और  दोनों महिला अधिकारी दब गईं। इस हादसे में सुरभि वर्मा नाम की महिला अधिकारी की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला यामा दीक्षित गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।

दोनों महिला अधिकारी हैं जियोलॉजिस्ट 

यह दोनों महिला जियोलॉजिस्ट हैं। लोथल की इस हेरीटेज साइट पर एकाएक मिट्‌टी धंसने की सुचना सबसे पहले दमकल को मिली। इसके बाद अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। इस घटना में आए प्रभावितों को अस्पताल भेजा गया है।

---विज्ञापन---

फिलहाल, इस घटना पर अभी तक एएसआई (ASI) ने कोई भी बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, इस घटना के बाद गांधीनगर से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि मृतक सुरभि वर्मा दिल्ली आईआईटी से पीएचडी भी कर रही थीं।

ये भी पढ़ें-  Gujarat: डाक विभाग की सराहनीय पहल, अब पेंशनभोगी घर बैठे बनवा सकते हैं ये काम का सर्टिफिकेट

---विज्ञापन---
First published on: Nov 27, 2024 04:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola