Gujarat Crime News: गुजरात में शराबबंदी की धज्जियां खुद पुलिस ही उड़ा रही है। नशा तस्करी में पहले पुलिस पर माफिया से मिलीभगत के आरोप लग चुके हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। शराब की तस्करी में एक महिला पुलिसकर्मी को अरेस्ट किया गया है। महिला नशे में धुत थी और पुलिस ने जब उसको रोकने की कोशिश की तो कर्मियों पर ही कार चढ़ाने की कोशिश की। गुजरात में पूर्ण रूप से शराबबंदी है, लेकिन आए दिन तस्करी के मामले सामने आते हैं। बात तब ज्यादा गंभीर हो जाती है, जब खुद पुलिस अधिकारी शराब की तस्करी कर कानून का मजाक बनाने लगे।
नीता चौधरी ने खुद पी रखी थी शराब
जिन पर शराबबंदी को लागू करने की जिम्मेदारी है, वही पुलिस अगर शराब तस्करी करने लगे तो क्या होगा? कच्छ जिले की सीआईडी में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी नीता चौधरी को शराब माफिया के साथ तस्करी के आरोप में अरेस्ट किया गया है। स्थानीय पुलिस ने भचाऊ के चोपड़वा पुल के पास गोल्डन होटल के पास थार कार में नीता चौधरी को शराब के साथ पकड़ा है। यह भी आरोप है कि नीता चौधरी ने खुद शराब पी रखी थी। नीता चौधरी काफी हाईप्रोफाइल लाइफ स्टाइल के लिए चर्चा में रहती है।
यह भी पढ़ें:बेटी ने बिकिनी पहनी, स्कूल ने निकाला; मां ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान युवराज सिंह के तौर पर हुई है। इस दौरान जब पुलिसकर्मियों ने दोनों को रोकने की कोशिश की तब नीता चौधरी और उसके साथी ने पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार कच्छ जिले की स्थानीय पुलिस ने भचाऊ चोपड़वा पुल के पास स्थित गोल्डन होटल के पास चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। ईस्ट कच्छ के एसपी सागर बाघमार ने बताया कि पुलिस ने एक थार कार को रुकने का इशारा किया। लेकिन पकड़े जाने के डर से महिला पुलिसकर्मी और शराब तस्कर ने स्थानीय पुलिस को रौंदने की कोशिश की।
तस्कर के खिलाफ 16 से अधिक केस दर्ज
महिला पुलिसकर्मी के साथ पकड़े गए शराब तस्कर के खिलाफ हत्या जैसे 16 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिसकर्मी नीता चौधरी पहले भी लगातार विवादों में रही है। भचाऊ पुलिस ने आईजी चिराग कोरडिया के आदेश पर जिले में शराब चेकिंग की थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों से देसी शराब मिली है। यह कार्रवाई कच्छ जिले की भचाऊ पुलिस स्टेशन और एलसीबी ईस्ट की संयुक्त टीम ने की है। कांस्टबेल नीता चौधरी पहले सस्पेंड हो चुकी है। गुजरात के मौजूदा डीजीपी विकास सहाय ने एक मामले में नीता चौधरी को निलंबित किया था।
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines