Khera Flogging Case Gujarat Police Apologized Gujarat High Court: गुजरात उच्च न्यायालय में एक अवमानना मामले में 4 पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लोगों के ‘तशरीफ’ पर डंडे मारने को यातना नहीं मानना चाहिए। अधिकारियों ने यह आवेदन खेड़ा में मुस्लिम युवकों को सार्वजनिक रूप से पीटने के मामले दाखिल किया था।
पुलिसकर्मियों ने दाखिल किया जवाब
अधिकारियों की ओर पेश हुए वकील प्रकाश जानी ने न्यायमूर्ति एएस सुपेहिया और गीता गोपी की पीठ से कहा कि जिन पुलिस अधिकारियों पर आरोप है उन्होंने 10-15 साल देश को समर्पित किए हैं। इस प्रकार के मामले में उन्हें दोषी करार देने से उनके पेशेवर रिकाॅर्ड प्रभावित होंगे। इसके साथ ही आवेदन में कहा गया कि अदालत पीड़ितों को मुआवजा देने पर विचार करें।
पुलिसकर्मियों ने मांगी माफी
बता दें कि खेड़ा मारपीट मामले में अदालत की अवमानना के आरोपों का सामना कर रहे पुलिस इंस्पेक्टर एवी परमार ने 11 अक्टूबर को गुजरात उच्च न्यायालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि पीड़ितों के तशरीफ पर डंडे मारना अस्वीकार्य है लेकिन यह यातना नहीं है इसलिए यह अवमानना का आरोप नहीं हो सकता है। मामले में इंस्पेक्टर एवी परमार, एसआई डीबी कुमावत, हेड काॅन्स्टेबल केएल डाभी और काॅन्स्टेबल राजू डाभी पर 3 मुस्लिम युवकों के तशरीफ पर लाठियां बरसाने का आरोप हैं। चारों पुलिस कर्मियों ने अपने इस कार्य के लिए बिना शर्त अदालत से माफी मांगी।
यह है मामला
गौरतलब है कि 4 अक्टूबर 2022 को खेड़ा जिले के उधेला गांव में नवरात्रि में गरबा महोत्सव में पथराव के आरोप में पुलिस ने तीन मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया था इसके बाद उन्हें सार्वजनिक रूप से खंभे से बांधकर डंडे बरसाए थे। पुलिसकर्मियों की इस दलील के बाद न्यायमूति सुपेहिया और गीता गोपी की पीठ ने याचिकाकर्ता मुस्लिम युवकों से जवाब मांगा है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
3 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
4 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
6 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
7 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
8 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines