हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मेट्रोमोनियल साइट पर 100 से अधिक महिलाओं को बनाया शिकार, करीम सिपाही बना 'आदित्य पटेल'

Matrimonial Fraud: सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल साइट्स पर ‘आदित्य पटेल’ नाम से फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को ठगने वाले आरोपी करीम सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से फर्जी दस्तावेज और भारी मात्रा में आपत्तिजनक डेटा बरामद हुआ है. पुलिस डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Matrimonial Fraud: मैट्रिमोनियल साइट्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नाम और पहचान बदलकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाने और ब्लैकमेल करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी की पहचान करीम सिपाही के रूप में हुई है, जिसने खुद को ‘आदित्य पटेल’ बताकर लगभग 100 से अधिक महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की. एक पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने जब इस मामले की तफ्तीश शुरू की, तो एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी करीम सिपाही बेहद शातिर तरीके से काम करता था. उसने विभिन्न मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म्स पर ‘आदित्य पटेल’ के नाम से फर्जी अकाउंट बना रखे थे. इन प्रोफाइल्स पर वह खुद को एक बेहद प्रतिष्ठित, अमीर और संस्कारी व्यक्ति के रूप में पेश करता था, ताकि महिलाएं आसानी से उस पर भरोसा कर सकें.

विश्वास जीतकर करता था ब्लैकमेल

एक बार जब महिलाएं उसकी बातों में आकर उस पर भरोसा करने लगती थीं, तो वह उनसे नजदीकियां बढ़ाता था. विश्वास में लेने के बाद वह महिलाओं से उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लेता था. इसके बाद शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल. आरोपी इन निजी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं को डराने, धमकाने और उनसे मोटी रकम वसूलने के लिए करता था.

विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों का बड़ा जाल

करीम सिपाही ने महिलाओं को पूरी तरह से गुमराह करने के लिए ‘आदित्य पटेल’ के नाम से कई फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवा रखे थे. पुलिस को जांच के दौरान उसके पास से फर्जी पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, विजिटिंग कार्ड और [Aadhaar Redacted] जैसे नकली सरकारी दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी मदद से वह अपनी असली पहचान छिपाए रखता था.

मोबाइल और लैपटॉप से खुला राज

पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार कर उसके डिजिटल उपकरणों को जब्त किया, तो अधिकारी भी हैरान रह गए. करीम के मोबाइल फोन से 8000 से अधिक महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए हैं. इसके साथ ही उसके लैपटॉप से भी कई महिलाओं के प्रोफाइल मिले हैं. पुलिस से मिले डेटा के आधार पर पीड़ित महिलाओं की संख्या 100 के पार होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस सभी डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है और आरोपी के खिलाफ आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola