हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Gujarat: जूनागढ़ में छोटे बेटे की मौत से दुखी बैंक मैनेजर ने लगाई फांसी, पुलिस ने की जांच शुरू

Junagadh Suicide Case: गुजरात के जूनागढ़ में एक बैंक मैनेजर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मौके पर इसकी सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
Junagadh Suicide Case

Junagadh Suicide Case: गुजरात के जूनागढ़ में सहकारी और ग्रामीण कृषि बैंक के 52 वर्षीय मैनेजर कनुभाई ने अपने कमरे में पंखे से लटककर सुसाइड कर लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, कनुभाई पिछले 20 साल से बैंक में मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थे और इस दौरान कई जिलों में उनका ट्रांसफर हुआ था। फिलहाल, वे जूनागढ़ में तैनात थे और बैंक के गेस्ट हाउस में रह रहे थे। इसी गेस्ट हाउस में सोमवार को पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इसे आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था।

परिवार का क्या कहना है 

परिवार के मुताबिक, कनुभाई के दो बेटे थे, जिनमें से छोटे बेटे ने डेढ़ साल पहले सुसाइड कर लिया था। उस समय कनुभाई ने बेटे को किसी बात के लिए टोका था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। छोटे बेटे की मौत के बाद से कनुभाई काफी तनाव में थे और उसी दुख में ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस और परिवार के मुताबिक, कनुभाई अपने बेटे की मौत को भूला नहीं पाए थे।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें-  गुजरात में दिव्यांग एथलीटों के लिए पैरा हाई परफॉरमेंस सेंटर होगा शुरू, ये मिलेंगी सुविधाएं

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola