सऊदी अरब के जेद्दाह में फंसे गुजरात के 200 से अधिक उमराह यात्री आखिरकार सुरक्षित वतन लौट आए हैं. ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और उड़ानों के रद्द होने के कारण ये यात्री कई दिनों से जेद्दाह में फंसे हुए थे. अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जब यात्रियों ने कदम रखा, तो वहां का दृश्य बेहद भावुक कर देने वाला था. ये यात्री रमजान के पवित्र महीने में उमराह अदा करने सऊदी अरब गए थे. भारत सरकार के विशेष प्रयासों से गुजरात के ये यात्री सुरक्षित वतन पहुंचे. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही परिजनों ने फूलों की मालाएं, मिठाइयां और ढोल-नगाड़ों के साथ जोशीला स्वागत किया.
जेद्दाह से लौटे 200 से अधिक उमराह यात्री
सऊदी अरब के जेद्दाह में ईरान-इजराइल तनाव के कारण फंसे गुजरात के 200 से अधिक उम्राह यात्रियों को विशेष फ्लाइट से अहमदाबाद लाया गया. ये यात्री उम्राह यात्रा पर गए थे, लेकिन फ्लाइट कैंसिलेशन और तकनीकी कारणों से कई दिनों तक अटके रहे. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह जल्दी लैंड हुई फ्लाइट में ज्यादातर बुजुर्ग और महिलाएं सवार थे. एयरपोर्ट पर पहुंचते ही कई यात्रियों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए. यात्रियों ने बताया, “हमने वतन लौटने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी. सरकार के प्रयासों से यह संभव हुआ.” उन्होंने भारतीय दूतावास, केंद्र सरकार और गुजरात सरकार का दिल से धन्यवाद दिया. यात्रियों ने बताया, “हमने वतन लौटने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी. सरकार के प्रयासों से यह संभव हुआ.” उन्होंने भारतीय दूतावास, केंद्र सरकार और गुजरात सरकार का दिल से धन्यवाद दिया.
यात्रियों की परेशानी कैसे पहुंची सरकार तक?
यात्रियों ने सोशल मीडिया, मीडिया और स्थानीय नेताओं के माध्यम से अपनी मुश्किलें साझा कीं. परिवारों की चिंता और गुहार के बाद केंद्र सरकार ने तुरंत कदम उठाए. सिविल एविएशन मंत्रालय के निर्देश पर इंडिगो ने जेद्दाह से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए कुल 10 विशेष राहत उड़ानें चलाईं (हवाई क्षेत्र की स्थिति के अधीन). गुजरात सरकार ने समन्वय कर इस ऑपरेशन को सफल बनाया.
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
5 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
1 day ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
3 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
5 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
5 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
5 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines