रील्स बनाने का हर किसी को इतना ज्यादा क्रेज होता है कि वो अपनी जान की परवाह भी नहीं करते हैं। ऐसा ही एक मामला गुजरात के जामनगर के वाणिया गांव से सामने आया है, जहां एक युवक मोबाइल पर रील बनाने के दौरान अपनी कार समेत डैम के पानी में गिर गया। हालांकि, गांव वालों की सतर्कता से युवक की जान बच गई, लेकिन कार पानी में डूब गई। जिसे बाद में क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
रील बनाते हुए हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, जामनगर के वाणिया गांव के पास वागडिया डैम के पास एक युवक अपनी एसयूवी कार लेकर पहुंचा था और मोबाइल फोन से रील बनाने में व्यस्त था। इसी दौरान अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर डैम में गिर गई। घबराए युवक ने जोर-जोर से शोर मचाया और किसी तरह खुद कार से बाहर निकलकर ऊपर चढ़ गया।
ग्रामीणों ने सूझबूझ से बचाई जान
इस घटना को देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने युवक को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। हालांकि, उसकी कार पूरी तरह पानी में डूब गई थी। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालने के प्रयास किया गया। रील बनाने की लापरवाही युवक के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकती थी, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई। कार डैम में डूबने से युवक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, लेकिन समय रहते ग्रामीणों की मदद से उसकी जिंदगी बच गई।
ये भी पढ़ें- गुजरात की डाई फैक्ट्री में भीषण आग, 2 की मौत; 20 घायल
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
1 day agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
4 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines