ठाकुर भूपेंद्र सिंह, जामनगर
Jamnagar Dog Abuse: जामनगर में एक महिला ने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर किसी का भी दिल भर आएगा। जामनगर गुजरात की एक सरकारी नर्स ने एक बेजुबान जानवर को सजा देने के लिए अपनी स्कूटी के पीछे बांधकर घसीटा, जिसका एक वीडियो सामने आया है। बता दें कि यह घटना स्वामीनारायण क्षेत्र में हुई। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी मिली है कि जामनगर के स्वामीनारायण क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक छोटे डॉगी को अपनी स्कूटी के पीछे बांधकर काफी दूर तक घसीटा। बता दें कि महिला पेशे से नर्स है। महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि डॉगी ने एक दिन पहले उसकी स्कूटी की सीट को फाड़ दिया था। अपनी नाराजगी का बदला लेने के लिए महिला ने डॉगी को रस्सी से स्कूटी के पीछे बांधा और उसे तेज रफ्तार में घसीटते हुए सड़कों पर ले गई। इस दर्दनाक घटना के दौरान डॉगी के पैर बुरी तरह घायल हो गए।
पशु प्रेमी ने बचाई जान
इस घटना को एक व्यक्ति ने देखा और तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने महिला को रोका, डॉगी को छुड़ाया और उसकी मरहम पट्टी की। इस घटना को देखकर पशु प्रेमी की आंखों में आंसू छलक पड़े। उन्होंने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया, ताकि आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्रूरता को लेकर लोगों ने गुस्सा दिखाई दिया और उन्होंने आरोपी महिला के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और महिला के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। एनिमल राइट आग्रेनाइजेशन ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें – लहराती हुई आई और पलट गई तेज रफ्तार कार, चली गई मासूम की जान, CCTV Video वायरल
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
7 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
9 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
11 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
12 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
13 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
14 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
15 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines