Jamnagar News (ठाकुर भूपेंद्र सिंह): मेरठ में शादी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले मामले की चर्चा हर जगह हो रही है। मुस्कान नाम की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसी बीच गुजरात के जामनगर जिले के कालावड़ के एक युवक की बाइक को बीती शाम विजारखी रोड पर एक मोटर कार द्वारा टक्कर मार दी गई थी, जिसके बाद बाइक चालक की मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर पुलिस को संदेह हुआ कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं है। जब मोटर चालक से पूछताछ की गई, तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। आरोपी ने कबूल किया कि मृतक की पत्नी से उसके प्रेम संबंध थे और वह दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था। इसलिए उसने जानबूझकर मोटर से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी।
हादसा कब हुआ?
यह हादसा कल शाम को हुआ जब जीजे-27-डीजे-9310 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल विजारखी गांव के पास से गुजर रही थी। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही जीजे-20-क्यूयू-8262 नंबर की जीप ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बुलेट से गिरकर कालावड़ के कृष्णनगर-1 निवासी रविभाई धीरजलाल मारकणा नामक युवक की गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई।
पुलिस को दी गई जानकारी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पंचकोशी ए डिवीजन पुलिस स्टेशन के पीआई एमएन शेख और उनकी टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान मोटर चालक ने गांव में एक कारीगर को ढूंढकर व्हील प्लेट को सीधा करवाने की कोशिश की, तभी पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को चालक की घबराई हालत और पसीने से लथपथ चेहरा देखकर संदेह हुआ और उन्होंने और ज्यादा पूछताछ की। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि सोची समझी साजिश के तहत हत्या की थी।
मृतक के पिता ने जताई थी आशंका
मृतक रविभाई के पिता धीरजलाल मोहनभाई मारकणा उर्फ मेताजी को भी पुलिस की आशंका बताई गई। जब उन्होंने अपनी बहू रिंकलबेन से पूछताछ की तो उसने शुरू में टालमटोल की, लेकिन बाद में उसने कबूल किया कि उसने अपने प्रेमी अक्षय छगनलाल डांगड़िया के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। इसके बाद धीरजलाल ने तुरंत पुलिस को सूचित कर सभी जानकारी दी।
आरोपी से सख्ती से की गई पूछताछ
जब पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो बताया कि कुछ साल पहले जब वह रविभाई और रिंकलबेन के मकान में रह रहा था, तभी रिंकलबेन से उसकी नज़दीकियां बढ़ गई थीं। जब उसके पति को इसका पता चला, तो दोनों के बीच झगड़े होने लगे थे। इन झगड़ों का समाधान करने के लिए दोनों ने कई योजनाएं बनाते रहे लेकिन सफल नहीं हुए।
रवि रोज मोटर से आता-जाता था, जबकि अक्षय के पास पहले कोई बड़ी गाड़ी नहीं थी। बाद में रवि ने बुलेट खरीदी और अक्षय ने जीप कंपनी की कंपास मोटर कार खरीदी। रवि के जामनगर जाने की जानकारी महिला ने फोन पर अपने प्रेमी को दी। इसके बाद अक्षय एक होटल के नजदीक खड़ा हो गया। कई घंटे इंतजार करने के बाद जब रवि बुलेट पर निकला, तो उसने उसका पीछा कर जानबूझकर अपनी मोटर कार को आगे दौड़ा कर बुलेट से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मौके पर ही रवि की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- मुस्लिम अधिकार मंच को हाई कोर्ट से झटका, UCC और वक्फ के विरोध के लिए नहीं मिली परमिशन
संबंधित खबरें
गुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 hrs agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
1 day agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
3 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
3 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
4 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines