Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के नेता इसुदन गढ़वी ने शुक्रवार को कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस नहीं होती तो AAP पंजाब की तरह गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की स्थिति में होती। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए इसुदन गढ़वी ने कांग्रेस पर हमला किया और पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया।
आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए गढ़वी ने कहा कि कांग्रेस वोट बांट रही है और आगे भी उसके विधायक खरीद-फरोख्त के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर जनता से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की थी।
गढ़वी ने कहा कि गोवा में अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा कि वे कांग्रेस को वोट न दें। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अगर उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया, तो उसके विधायक भाजपा में चले जाएंगे। इस बार हमने सुना है कि भाजपा ने अपने आधे नेताओं को कांग्रेस का टिकट दिलाने में मदद की है, ताकि जीतने के बाद वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
गढ़वी बोले- 8 साल में कांग्रेस के 65 नेता भाजपा में हुए शामिल
गढ़वी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में कांग्रेस के विधायकों सहित 65 बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए, इसलिए कांग्रेस किसकी बी टीम है। उन्होंने आरोप लगाया, ”अगर भाजपा को 70 और कांग्रेस को 10-15 सीटें मिलती हैं और कांग्रेस के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे जिससे वे फिर से किसानों को लूटने के लिए सरकार बनाने की स्थिति में हो जाएंगे।
सत्येंद्र जैन वीडियो मामले को भाजपा की साजिश करार दिया
तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज पर गढ़वी ने कहा कि ये भाजपा की साजिश है जो 8 दिसंबर तक चलती रहेगी। इसुदन गढ़वी ने कहा कि गुजरात में शराबबंदी है और 70 से अधिक लोगों की मौत के बाद शराब घोटाला सामने आया लेकिन इसकी जांच नहीं की गई, वहीं दिल्ली में शराब घोटाले की जांच की जा रही है जहां एक भी मौत नहीं हुई है।
गढ़वी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर सभी को भरोसा है। सभी को उम्मीद है कि आप गुजरात में बेहतर बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं एक सामान्य व्यक्ति हूं और भविष्य में भी ऐसा ही रहूंगा।”
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines