---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

Gujarat Election 2022: AAP के CM उम्मीदवार इसुदन गढ़वी बोले- कांग्रेस नहीं होती तो हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाते

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के नेता इसुदन गढ़वी ने शुक्रवार को कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस नहीं होती तो AAP पंजाब की तरह गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की स्थिति में होती। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए इसुदन गढ़वी ने कांग्रेस पर हमला किया और पार्टी को भाजपा की […]

---विज्ञापन---

Gujarat Election 2022: आम आदमी पार्टी के नेता इसुदन गढ़वी ने शुक्रवार को कहा कि अगर गुजरात में कांग्रेस नहीं होती तो AAP पंजाब की तरह गुजरात में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की स्थिति में होती। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए इसुदन गढ़वी ने कांग्रेस पर हमला किया और पार्टी को भाजपा की ‘बी टीम’ करार दिया।

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वीडियो के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए गढ़वी ने कहा कि कांग्रेस वोट बांट रही है और आगे भी उसके विधायक खरीद-फरोख्त के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी कर जनता से कांग्रेस को वोट न देने की अपील की थी।

---विज्ञापन---

गढ़वी ने कहा कि गोवा में अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से कहा कि वे कांग्रेस को वोट न दें। उन्होंने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि अगर उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया, तो उसके विधायक भाजपा में चले जाएंगे। इस बार हमने सुना है कि भाजपा ने अपने आधे नेताओं को कांग्रेस का टिकट दिलाने में मदद की है, ताकि जीतने के बाद वे भाजपा में शामिल हो जाएंगे।

गढ़वी बोले- 8 साल में कांग्रेस के 65 नेता भाजपा में हुए शामिल

गढ़वी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में कांग्रेस के विधायकों सहित 65 बड़े नेता भाजपा में शामिल हुए, इसलिए कांग्रेस किसकी बी टीम है। उन्होंने आरोप लगाया, ”अगर भाजपा को 70 और कांग्रेस को 10-15 सीटें मिलती हैं और कांग्रेस के सभी विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे जिससे वे फिर से किसानों को लूटने के लिए सरकार बनाने की स्थिति में हो जाएंगे।

---विज्ञापन---

सत्येंद्र जैन वीडियो मामले को भाजपा की साजिश करार दिया

तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज पर गढ़वी ने कहा कि ये भाजपा की साजिश है जो 8 दिसंबर तक चलती रहेगी। इसुदन गढ़वी ने कहा कि गुजरात में शराबबंदी है और 70 से अधिक लोगों की मौत के बाद शराब घोटाला सामने आया लेकिन इसकी जांच नहीं की गई, वहीं दिल्ली में शराब घोटाले की जांच की जा रही है जहां एक भी मौत नहीं हुई है।

गढ़वी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर सभी को भरोसा है। सभी को उम्मीद है कि आप गुजरात में बेहतर बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाएं मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, “मैं एक सामान्य व्यक्ति हूं और भविष्य में भी ऐसा ही रहूंगा।”

---विज्ञापन---
First published on: Nov 25, 2022 04:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola