हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अहमदाबाद में IPS की पत्नी ने फंदा लगाया, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, पुलिस कर रही वजह की तलाश

IPS Wife Hanged Herself In Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में आईपीएस ऑफिसर की पत्नी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

IPS Wife Hanged Herself In Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में आईपीएस ऑफिसर की पत्नी की सुसाइड के चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हाल में वलसाड में समुद्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे राजन सुसरा की पत्नी ने अहमदाबाद के थलतेज स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली। आईपीएस की पत्नी के आत्महत्या की घटना पर पुलिस विभाग में सन्नाटा छा गया है। अहमदाबाद पुलिस के स्थानीय और बड़े ऑफिसर मौके पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

वलसाड में है तैनात

राजन सुसरा गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जो वर्तमान में वलसाड में तैनात हैं। और मरीन मरीन टास्क फोर्स कमांडर हजीरा के एसपी हैं। मूलरूप से सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले हैं। उनकी 47 वर्षीय पत्नी शलु बेन ने अपने थलतेज स्थित घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। यह परिवार थलतेज में शांग्रीला बंगलाे में रहती है। सुसरा 2011 में एसपीएस से प्रमोट होकर आईपीएस बने थे। पत्नी की आत्महत्या के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी, CM योगी बोले- पूरे प्रदेश में होगा अखंड रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ

पुलिस मामलें की जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पंहुची। पुलिस ने घटनास्थल की गहनता से जांच की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई लेकिन फिलहाल आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आईपीएस की पत्नी के एकाएक सुसाइड कर लेने से आस पड़ाेस में रहने वाले लोग स्तब्ध हैं। पुलिस स्थानीय लोगों और परिवारवालों से बातचीत कर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola