हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

अहमदाबाद में लगा भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोजन ब्लेंडिंग सिस्टम, अडानी से है खास कनेक्शन

Ahmedabad India’s Largest Hydrogen Blending System: गुजरात के अहमदाबाद में अडानी ग्रुप ने भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोजन ब्लेंडिंग सिस्टम स्थापित किया है।

विज्ञापन

Ahmedabad India’s Largest Hydrogen Blending System: गुजरात के अहमदाबाद में भारत का सबसे बड़ा हाइड्रोजन ब्लेंडिंग सिस्टम स्थापित किया है। यह हाइड्रोजन ब्लेंडिंग सिस्टम अडानी ग्रुप से टोटल गैस ने स्थापित किया है। इस प्रोजेक्ट से 4,000 घरेलू और कमर्शियल कस्टमर्स को हाइड्रोजन-मिक्स नेचुरल गैस मिलेगी। इससे हाइड्रोजन का भी प्रोडक्शन होगा किया जाएगा। ये सारी जानकारी कंपनी ने तरह से दी गई है।

अडानी टोटल गैस का नया तोहफा

अडानी टोटल गैस ने टेस्ट से पता चलता है कि पाइपलाइनों या उपकरणों को नुकसान पहुंचाए बिना 10 प्रतिशत तक हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस के साथ मिलाया जा सकता है। पाइपलाइन और उपकरणों की गुणवत्ता में सुधार और दीवार की मोटाई में बदलाव करके हाइड्रोजन मिश्रण की मात्रा को 3 गुना तक बढ़ाया जा सकता है। जब ग्रीन ऑपशन से हाइड्रोजन का प्रोडक्शन किया जाता है, फिर बड़ी मात्रा में गर्मी और बिजली उत्पन्न करने के लिए प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों में इंजेक्ट किया जाता है, जिससे ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें: गुजरात में इन कर्मचारियों को मिलेगा OPS का लाभ, कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

ओवरऑल फाइनेंसिंग नेटवर्क

अडानी टोटल गैस ने पोस्ट में कहा, ‘हाइड्रोजन को प्राकृतिक गैस के साथ मिलाकर हम ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम कर रहे हैं। इस तरह हम प्रधानमंत्री के सतत विकास के दृष्टिकोण का समर्थन कर रहे हैं। इससे पहले सितंबर में अडानी टोटल गैस ने ‘ओवरऑल फाइनेंसिंग नेटवर्क’ को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इससे कंपनी को भविष्य में बिजनेस प्लान के आधार पर फंड जुटाने में मदद मिली है। एक्सचेंज फाइलिंग में यह बात कही गई है। इससे कंपनी को 13 राज्यों में 34 जीए (भौगोलिक क्षेत्रों) में अपने शहरी गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें