अरब सागर के रास्ते भारत में घुसपैठ की ताक में थे 9 पाकिस्तानी, जवानों ने पकड़ा; बांधकर ला रहे गुजरात

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने अरब सागर के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे 9 पाकिस्तानियों को धर दबोचा. बता दें कि जवानों ने पाकिस्तानी नाव ‘अल-मदीना’ को पकड़ा और उसमें मछुवारों के भेस में भारत में घुस रहे पाकिस्तानियों को पकड़ लिया. फिलहाल सभी आरोपियों को गुजरात के पोरबंदर तट ले जाया जा रहा है.

9 pakistani arrested

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, इंडियन कोस्ट गार्ड के जवानों ने अरब सागर के रास्ते भारत में प्रवेश कर रहे 9 पाकिस्तानियों को धर दबोचा. बता दें कि जवानों ने पाकिस्तानी नाव ‘अल-मदीना’ को पकड़ा और उसमें मछुवारों के भेस में भारत में घुस रहे पाकिस्तानियों को पकड़ लिया. फिलहाल सभी आरोपियों को गुजरात के पोरबंदर तट ले जाया जा रहा है.

विज्ञापन

बता दें कि 14 जनवरी की रात में भारतीय तटरक्षक बल का एक गश्ती जहाज अरब सागर में अपनी नियमित निगरानी पर था. रडार पर अचानक एक संदिग्ध हलचल दिखाई दी. अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के पास भारतीय जल क्षेत्र में एक नाव चुपचाप आगे की ओर बढ़ रही थी. यह कोई साधारण मछली पकड़ने वाली नाव नहीं लग रही थी, क्योंकि इसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं. जिसके बाद ही जवानों को इस नाव पर शक हुआ.

विज्ञापन

पाकिस्तानियों में था डर का माहौल

जैसे ही भारतीय तटरक्षक बल के जहाज ने अपनी दिशा उस नाव की ओर मोड़ी, नाव पर सवार पाकिस्तानी लोगों में डर का माहौल बन गया. भारतीय जहाज को अपनी ओर आता देख उन्होंने अपनी नाव को वापस पाकिस्तान की ओर मोड़ लिया और इंजन की स्पीड भी बढ़ा दी. वे अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारतीय जवानों ने उनकी नाव को चारों ओर से घेर कर उन्हें पकड़ लिया.

इस दौरान अरब सागर में हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ. पाकिस्तानी नाव भाग रही थी लेकिन तटरक्षक बल का जहाज उनका पीछा कर रहा था. कुछ ही देर बाद जवानों ने उनकी नाव को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें चेतावनी दी कि रूक जाओ, वरना परिणाम भुगतने होंगे.

विज्ञापन

जांच एंजेसियां लगाएंगी मकसद का पता

इसके बाद पाकिस्तानी नाव और उस पर सवार पाकिस्तानियों के पास कोई रास्ता नहीं बचा था और उन्होंने अपनी नाव रोक ली. इसी दौरान भारतीय जवान पूरे हथियारों के साथ उनकी नाव में कूद पड़े और उनकी तलाशी भी ली.

गिरफ्तार किए गए 9 पाकिस्तानियों को बांधकर गुजरात के पोरबंदर तट पर लाया जा रहा है. बता दें कि पोरबंदर में सुरक्षा एजेंसियों का एक बड़ा केंद्र है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही यह नाव तट पर पहुंचेगी, वहां, पहले से ही देश की तमाम खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां मौजूद रहेंगी. इंटेलिजेंस ब्यूरों अब यह पता लगाएगी कि आखिर ये सब पाकिस्तान से भारत में किस मकसद से घुस रहे थे. वहीं, गुजरात एटीएस आतंकी एंगल और स्थानीय नेटवर्क की जांच करेगी. इसके अलावा नेवी इंटेलिजेंस और पुलिस भी उनके जीपीएस डेटा की जांच करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ