Gujarat Porbandar Flight Crash : ( Thakur Bhupendra Singh ) भारतीय तटरक्षक बल का एक हेलीकॉप्टर गुजरात के पोरबंदर में क्रैश हो गया है। नियमित प्रशिक्षण के दौरान गुजरात के पोरबंदर में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि पहले हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ और फिर इसमें जोरदार धमका हुआ।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, रविवार को गुजरात के पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक बल का एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना पोरबंदर में तटरक्षक वायु सेना के एयर एन्क्लेव में हुई। बता दें कि 4 महीने पहले 2 सितंबर को भी हेलिकाप्टर क्रैश हुआ था।
रिपोर्ट्स की मानें तो हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के बाद दुर्घटना हुई। विमान में दो पायलट और तीन अन्य लोग सवार थे। शुरूआती जानकारी के अनुसार, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
सितंबर में भी ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH Mk-III) पोरबंदर के पास अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। घटना के बाद तटरक्षक बल ने अपने ALH बेड़े की सुरक्षा निरीक्षण का आदेश दिया था, जिसमें उड़ान नियंत्रण और ट्रांसमिशन सिस्टम पर ध्यान केंद्रित किया गया था। इतना ही नहीं, इस बेड़े को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।
यह भी पढ़ें : विमान हादसे से हड़कंप, साउथ कैलिफोर्निया में छत से टकराया प्लेन; 2 की मौत, 11 घायल
बता दें कि तटरक्षक बल (Indian Navy) 16 ALH हेलीकॉप्टर का प्रयोग करता है, जिन्हें बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह हेलीकॉप्टर रात 11:15 बजे समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
4 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
5 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
6 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
7 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
8 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
10 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
11 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines