इस वजह से एक साथ आए भारत-PAK, समुद्र में चलाया गया बड़ा ऑपरेशन

Indian Coast Guard: Piranpir क्षेत्र के समुद्री इलाके में एक नाव में 12 लोगों फंस गए। जिन्हें भारतीय तटरक्षक बल और पाकिस्तानी MSA ने बचाया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव गए 12 लोग

Indian Coast Guard: भारत-पाकिस्तान की सेना हमेशा आमने-सामने रहती हैं। कोई सोच भी नहीं सकता कि दोनों देश के सैनिक एक हो सकते हैं। लेकिन 4 दिसंबर को बीच समुद्र में अलग नाजारा देखने को मिला। दरअसल, Piranpir क्षेत्र के समुद्री इलाके में एक नाव में 12 लोगों फंस गए। जिन्हें भारतीय तटरक्षक बल और पाकिस्तानी MSA ने बचाया है।

विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों के अनुसार दोनों देशों की नौसेना के लिए अरब सागर में एक साथ किसी बचाव मिशन में जुटने का ये सभवत: पहला मौका था। सभी 12 नाविक सुरक्षित हैं, उनका मेडिकल करवाया गया है। मामले में स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां आगे की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

खराब मौसम बना बाधा 

भारतीय तटरक्षक बल के अनुसार 4 दिसंबर 2024 को सूचना मिली कि भारतीय नाव MSV Al Piranpir इलाके में डूब गई है। बताया गया कि इस पर करीब 12 भारतीय लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार यह नाव भारत के पोरबंदर से ईरान के बंदर अब्बास जा रही थी। सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल के सैनिक समुद्र में पहुंचे। जहां मौसम खराब होने से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में बाधा हुई।

पानी में डूब रहे लोगों को ऐसे बचाया गया

जानकारी के अनुसार रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गांधीनगर स्थिति रीजनल हेडक्वार्टर से एक टीम भेजी गई। जिसके बाद जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान के MRCC से संपर्क साधा गया। पाकिस्तानी ने अपने शिप और एयरक्राफ्ट को मदद के लिए भेजा। दोनों सेनाओं के प्रयास से पानी में डूब रहे 12 लोगों को बचाया जा सका।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ