हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat Election 2022: निर्दलीय प्रत्याशी की 5 फुट लंबी मूंछ की हो रही चर्चा, कहा- जीता तो...

विज्ञापन

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में एक निर्दलीय प्रत्याशी की पांच फुट लंबी मूंछ चर्चा का विषय बनी हुई है। 57 साल के मगनभाई सोलंकी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव जीता तो सरकार से लोगों में मूंछें बढ़ाने के लिए क़ानून लाने की अपील करूंगा।

सोशल मीडिया पर मगनभाई सोलंकी की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वे अपने दोनों हाथों से मूंछ पकड़कर हाथ फैलाए हुए हैं। मगनभाई सोलंकी साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर सीट से प्रत्याशी हैं। वे 2012 में मानद लेफ्टिनेंट के रूप में सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

बोले- सेना में मूंछ बढ़ाने के लिए मिलता था विशेष भत्ता

सोलंकी ने कहा, “सेना में, मुझे अपनी मूंछें बनाए रखने के लिए विशेष भत्ता मिलता था। मैं अपनी रेजिमेंट में मूंछ वाला के रूप में जाना जाता था। मेरी मूंछें मेरा गौरव हैं। यह मुझे भीड़ से अलग करती हैं।”

उन्होंने बताया कि जब मैं जनता के बीच वोट मांगने जाता हूं तो लोग मेरे मूंछों के बारे में बात करते हैं। उन्होंने बताया कि एक बार एक मतदाता ने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शराबी’ के एक मशहूर डायलॉग को दोहराते हुए कहा कि ‘मूछें हो तो इनकी जैसी, वरना ना हो’।

2017 में भी लड़ा था विधानसभा चुनाव

सोलंकी ने बताया कि 2017 में भी मैं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का उम्मीदवार था। मैं हार गया, लेकिन हार नहीं मानी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी हाथ आजमाया और मैंने निर्दलीय चुनाव लड़ा। सोलंकी का कहना है कि वह निर्वाचित होने पर पूर्व सैनिकों से संबंधित मुद्दों को उठाएंगे।

उन्होंने बताया कि मेरे साथ मेरे परिवार के सदस्यों के अलावा सेना के कुछ रिटायर्ड जवान भी हैं जो चुनाव प्रचार करते हैं और मेरे लिए वोट मांगते हैं।

मूंछ बढ़ाने के लिए पिता ने किया था प्रेरित

उन्होंने बताया कि मूंछें बढ़ाने के लिए सोलंकी को उनके पिता ने प्रेरित किया था। 19 साल की उम्र में जब वह सेना में शामिल हुए, तब तक उनकी लंबी मूंछें थीं और आज यह प्रत्येक तरफ 2.5 फीट है। बता दें कि भाजपा ने वीरेंद्रसिंह जाला को हिम्मतनगर से, कांग्रेस ने कमलेशभाई पटेल को और आम आदमी पार्टी (आप) ने निर्मलसिंह परमार को टिकट दिया है।

(https://safeanimalshelter.com/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें