Gujarat Crime Story: गुजरात के गांधीनगर में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी ने रविवार को उनके घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार आईएएस की पत्नी तमिलनाडु के एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी। वहां वह एक बच्चे के किडनैपिंग मामले में उसका नाम सामने आया था। महिला का नाम सूर्या जे था। जहर खाने के बाद उसे इलाज के लिए सिविल हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। जब ये घटना हुई उस समय आईएएस रंजीत कुमार घर पर नहीं थे।
पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार पत्नी से नाराज थे ऐसे में उन्होंने अपने स्टाफ को निर्देश दिया था कि वह घर में नहीं घुस पाए। बता दें कि रंजीत कुमार गुजरात विनियामक आयोग के सचिव हैं। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईएएस रंजीत कुमार तलाक के पेपर्स बनाने के लिए शहर से बाहर गए हुए थे।
जहर खाकर एंबुलेंस को किया फोन
वहीं आईएएस के स्टाफ ने बताया कि साहब की पत्नी यहां पहुंची और अंदर आने की कोशिश करने लगी। ऐसे में वहां मौजूद स्टाफ ने उनको अंदर नहीं आने दिया। इससे परेशान होकर सूर्या ने जहर खा लिया और एंबुलेंस को भी फोन किया। मामले में गांधीनगर के एसपी रवि तेजा ने बताया कि सूर्या जे के पास पुलिस को तमिल में लिखा एक कथित सुसाइड नोट भी बरामद किया। हालांकि उसमें क्या लिखा था इसकी जानकारी उन्होंने देने से इंकार कर दिया।
ये भी पढ़ेंः हवस में अंधे टीचर की छात्रा से ‘गंदी डिमांड’, लोगों ने स्कूल आकर सिखाया कड़ा सबक
2 करोड़ की फिरौती मांगी थी
पुलिस के अनुसार सूर्या तमिलनाडु के एक गैंगस्टर के साथ 14 साल के लड़के के किडनैपिंग में शामिल थी। ऐसे में वह तमिलनाडु पुलिस से बचने के लिए रंजीत कुमार के घर में शरण लेना चाहती थी। जानकारी के अनुसार सूर्या ने गैंगस्टर हाई कोर्ट महाराजा और उसके साथी सेंथिल कुमार के साथ मिलकर 14 साल के लड़के का अपहरण किया और 2 करोड़ की फिरौती मांगी थी लेकिन मदुरै पुलिस ने लड़के को बचा लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
ये भी पढ़ेंः महज 10 पोस्ट के लिए आ गई हजारों बेरोजगारों की फौज, मच गई भगदड़, Gujarat Model पर सवाल उठा रहा ये वीडियो
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
20 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
22 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines