हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा

शख्स ने पत्नी के साथ मिलकर अपनी मां, साली और नानी सास की हत्या करके शवों को दफना दिया. लेकिन आरोपी दंपति के बीच विवाद हुआ तो दोनों ने एक दूसरे की करतूतों का खुलासा पुलिस के सामने कर दिया.

विज्ञापन
पति ने बीमार मां को और पत्नी ने बीमार बहन और नानी को मौत के घाट उतार दिया. (Credit-AI)

गुजरात के सूरत में दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है. पति-पत्नी ने मिलकर परिवार के 3 सदस्यों की हत्या कर दी और तीनों के शवों को ठिकाने लगा दिया. वारदात साल 2022 में अंजाम दी गई थी, जिसका खुलासा अब अक्टूबर 2026 में हुआ. वारदात का खुलासा भी पति-पत्नी की आपसी लड़ाई के चलते हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं तीनों मृतकों के कंकाल भी बरामद कर लिए. आरोपी पति ने आपसी लड़ाई के बाद तीनों हत्याओं के मामले में अपनी पत्नी और उसके भाई को फंसाने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस के सामने वारदात का खुलासा कर दिया.

सौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा …

मां-बहन और पत्नी की नानी को मौत के घाट उतारा

पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपति ने अपने ही परिवार की 3 महिला सदस्यों की हत्या की, जिसमें पति की मां और पत्नी की बहन-मां शामिल हैं. मां और पत्नी की बहन के शवों को घर में ही जमीन में दफना दिया. वहीं पत्नी की नानी की हत्या करके शव को ड्रम में भरकर सीमेंट से चुनवा दिया. तीनों हत्याएं दोनों ने मिलकर की थीं, लेकिन अब किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ, जिसकी शिकायत पति ने पुलिस को दी, जिसमें उसने पत्नी के हत्यारोपी होने का दावा किया. पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो तीनों हत्याओं का मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तीनों महिलाओं के शवों के कंकाल बरामद कर लिए.

विज्ञापन

आरोपियों ने कब-कब और कैसे अंजाम दी वारदात?

पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपति ने सबसे पहले 25 फरवरी 2022 को पत्नी की बहन को मौत के घाट उतारा था, क्योंकि वह टीबी की बीमारी से पीड़ित थी. दोनों ने उसकी हत्या तकिए से मुंह दबाकर की और शव को घर में ही दफना दिया. दूसरी हत्या 19 जुलाई 2022 को तकिए से मुंह दबाकर पति की मां की की, क्योंकि वह पैरालाइज्ड थी. 7 अक्टूबर 2022 को दोनों ने मिलकर पत्नी की नानी को तकिए से मुंह दबाकर मौत के घाट उतार दिया और शव को ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट का घोल भर दिया. 4 साल बाद आरोपी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो हत्याकांड का खुलासा हुआ. लेकिन पुलिस को असली वजह का पता लगाना है.

‘हाथ-पैर बांधकर ले जाओ…’, UP पुलिस की कस्टडी से क्यों डर रहा अंकित …

विज्ञापन

पति की पत्नी और उसके भाई को फंसाने की साजिश

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम माधवदास साधु और उर्मिला के रूप में हुई. विवाद के चलते माधवदास ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी पत्नी उर्मिला ने भाई के साथ मिलकर अपनी नानी की हत्या की है. मृतका की उम्र 85 साल थी और उनका नाम शांता वसावा था. दोनों ने शांता को मारकर उनके शव को दफना दिया. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी उर्मिला और उसके भाई को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में उर्मिला ने हत्या की वारदात कबूली और अन्य 2 हत्याओं के बारे में भी बताया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी माधवदास को भी गिरफ्तार किया और दोनों की निशानदेही पर शव बरामद किए, लेकिन उर्मिला के भाई के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola