Gujarat University, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद: गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस डी ब्लॉक के पास गांजा के पौधे मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कैंपस में दो अलग-अलग पौधे पाए गए। जिसमें से एक की ऊंचाई 6.5 फीट और दूसरे की ऊंचाई 5.5 फीट थी।
मारवाड़ विश्वविद्यालय में भी मिले थे पौधे
अधिकारियों को आसपास ऐसे कई अन्य पौधों की मौजूदगी का संदेह हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर की तलाशी शुरू हो गई। इसी तरह की घटना पहले राजकोट के मारवाड़ विश्वविद्यालय में भी सामने आई थी, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
एनएसयूआई का आरोप- अन्य नशीले पदार्थ भी पाए जा रहे हैं
छात्र संगठन एनएसयूआई का आरोप है कि अन्य नशीले पदार्थ भी यूनिवर्सिटी कैंपस में पाए जा रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी विरोध के लिए मैदान में कूद पड़े हैं।
जांच में जुटी पुलिस
दोनों ही छात्र संगठन के सदस्य आज बड़ी तादाद में यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे और उन्होंने वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने वाइस चांसलर को ज्ञापन भी सौंपा। दोनों ही छात्र संगठन वाइस चांसलर के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद शांत हुए। बहरहाल गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन की एक टीम इस पूरे गांजा मामले की जांच कर रही है।
(Ambien)
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
15 hrs agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
2 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
2 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
2 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
5 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
6 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines