इस यूनिवर्सिटी के कैंपस में गांजे के पौधे मिलने से हड़कंप, छात्र संगठनों ने लगाया ये आरोप

hemp plants found gujarat university hostel campus

hemp plants found gujarat university hostel campus

Gujarat University, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, अहमदाबाद: गुजरात यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस डी ब्लॉक के पास गांजा के पौधे मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, कैंपस में दो अलग-अलग पौधे पाए गए। जिसमें से एक की ऊंचाई 6.5 फीट और दूसरे की ऊंचाई 5.5 फीट थी।

विज्ञापन

मारवाड़ विश्‍वविद्यालय में भी मिले थे पौधे 

अधिकारियों को आसपास ऐसे कई अन्य पौधों की मौजूदगी का संदेह हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर की तलाशी शुरू हो गई। इसी तरह की घटना पहले राजकोट के मारवाड़ विश्‍वविद्यालय में भी सामने आई थी, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन

एनएसयूआई का आरोप- अन्य नशीले पदार्थ भी पाए जा रहे हैं  

छात्र संगठन एनएसयूआई का आरोप है कि अन्य नशीले पदार्थ भी यूनिवर्सिटी कैंपस में पाए जा रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले को लेकर छात्र संगठन एनएसयूआई और एबीवीपी विरोध के लिए मैदान में कूद पड़े हैं।

जांच में जुटी पुलिस 

दोनों ही छात्र संगठन के सदस्य आज बड़ी तादाद में यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे और उन्होंने वाइस चांसलर के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने वाइस चांसलर को ज्ञापन भी सौंपा। दोनों ही छात्र संगठन वाइस चांसलर के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद शांत हुए। बहरहाल गुजरात यूनिवर्सिटी पुलिस स्टेशन की एक टीम इस पूरे गांजा मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ