Hanuman Jayanti 2023: गुजरात के सांगरपुर में 54 फीट की हनुमान प्रतिमा, गृहमंत्री अमित शाह ने किया अनावरण
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Hanuman Jayanti 2023: गुजरात के बोटाद जिले में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बजरंगबलि की 54 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन के अधिकारी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही गृहमंत्री 7 एकड़ जमीन पर बने भोजनालय का भी उद्घाटन करेंगे।
जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद से करीब 150 किमी की दूरी पर बोटाद जिले के सालंगपुर में कष्टभंजन हनुमान मंदिर में 54 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंदिर समिति के अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि हनुमान जी की ये प्रतिमा पंच धातु से तैयार की गई है। प्रतिमा का वजन 30 हजार किलो ग्राम है। बताते हैं कि आसपास के इलाके समेत पूरे गुजरात में इस हनुमान मंदिर की काफी मान्यता है।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah unveils 54 feet tall statue of Lord Hanuman at Sarangpur temple in Botad district on Hanuman Jayanti pic.twitter.com/0IX4XCVKvA
— ANI (@ANI) April 6, 2023
स्थानीय मान्यताओं और कथाओं के मुताबिक इस मंदिर को शनिदेव के प्रकोप से बचाने वाला माना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शनिदेव ने एक बार लोगों पर अपना प्रकोप दिखा दिया। लोगों में हाहाकार मच गया। इस पर हनुमान जी को गुस्सा आ गया। वे शनिदेव से युद्ध कर लोगों को मुक्त कराने के लिए निकल पड़े।
जब शनिदेव को इस बारे में जानकारी हुई तो वे घबरा गए। उन्होंने हनुमान जी से बचने के लिए स्त्री रूप धारण कर लिया, क्योंकि बजरंगबलि ब्रह्मचारी थे, लेकिन हनुमान जी ने उन्हें पहचान लिया। पहचान होते ही शनिदेव ने हनुमान जी से माफी मांगी। इस पर हनुमान शनिदेव को दबा लिया और लोगों को मुक्ति दिलाई। तभी से इस मंदिर का नाम कष्टभंजन हनुमान मंदिर पड़ गया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: