Syrup Of Death: गुजरात के खेड़ा जिले में 5 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद जहां इलाके में सनसनी फैल गई है वही इस मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक पांच में से तीन लोगों की मौत सिरप पीने से हुई है जबकि दो अन्य युवकों की मौत को लेकर जांच चल रही है। इस मामले में सदिंग्ध तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल देव दिवाली की रात बिलोदरा गांव में मांडवी यानी कि देवी मां के गरबा का कार्यक्रम था। माताजी के मांडवी गरबा के अवसर पर बिलोदरा और बागड़ू गांव के नागरिक बड़ी संख्या में एकत्र हुए। हालांकि, रात के दौरान कुछ युवाओं के आयुर्वेदिक सिरप पीने की खबर सामने आई थी। जिसके बाद 5 युवकों की मौत हो गई।
तीन लोगों को हिरासत में लिया
मामले की गंभीरता को देखते हुए खेड़ा के नडियाद में जिस मेघसावा सिरप से मौत की आशंका है, उसका उत्पादन करने वाले 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिलोदरा गांव में किराना दुकान चलाने वाला किशोर नाम का व्यक्ति आयुर्वेदिक सिरप बेच रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि किराने की दुकान वाला शख्स नडियाद के एक व्यापारी से सिरप की एक बोतल 100 रुपये में खरीदता था और उसे 130 रुपये में बेचता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नडियाद का कारोबारी यह सिरप कहां से लाता था।
सिरप में मेथनॉल होने की आशंका
पुलिस के मुताबिक आशंका है कि पांच में से तीन लोगों की मौत आयुर्वेदिक सिरप पीने से हुई , ये तीनों बिलोदरा गांव के थे। जबकि महमदाबाद और बगड़ू गांव में जिन दो लोगों की मौत हुई है, उन लोगों ने सिरप नहीं पिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिलोदरा गांव में शरबत पीने वाले 50 से 55 लोगों की मेडिकल जांच कराई है जो कि पूरी तरह स्वस्थ है। इस संबंध में पुलिस का कहना है शक है कि आयुर्वेदिक सिरप के उत्पादन में गड़बड़ी हुई है और इसमें मेथनॉल मिलाया गया है।
यह भी पढ़े: कौन से हैं 9 वादे जो तेलंगाना चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस ने गिनाए, BRS ने बताया, कैसा रहा कार्यकाल?
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी वजह
खेड़ा एसपी ने बताया कि चार लोगों की मौत होने तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। पुलिस की जानकारी के बिना चारों मृतकों का परिजनों ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। जबकि पांचवें व्यक्ति की मृत्यु के बाद पुलिस सतर्कता ने उसका अंतिम संस्कार करने से रोक दिया, उसका पोस्टमार्टम चल रहा था। पोस्टमार्टम में मौत का सही तथ्य सामने आएगा।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
10 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
12 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines