Gujarat Weather: गुजरात में ठंडी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी; वडोदरा में 14.1 और अमरेली 14.3 डिग्री तापमान

Gujarat Weather Update: गुजरात के ज्यादातर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नलिया की तुलना में वडोदरा और अमरेली में ज्यादा ठंडा रहा।

Gujarat Weather Update (12)

Gujarat Weather Update: गुजरात में सर्दी के मौसम का आजार पूरी तरह से हो गया है। राज्य के ज्यादातर शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। देखते ही देखते पूरा नवंबर महीना खत्म होने की कगार पर है, लेकिन अभी तक कई जगहों पर उम्मीद के मुताबिक ठंड नहीं पड़ रही है। बीते दिन अहमदाबाद में 32.5 डिग्री के साथ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं नलिया की तुलना में वडोदरा और अमरेली में ज्यादा ठंड का अनुभव हुआ। इन दोनों शहरों का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, जिसमें वडोदरा में 14.1 डिग्री और अमरेली में 14.3 डिग्री तापमान रहा।

विज्ञापन

तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, गुजरात के कई शहरों में तापमान में गिरावट आएगी। यह भी अनुमान लगाया गया है कि अगले 3 दिनों के बाद गुजरात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में गुजरात में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुजरात के कुछ जिलों में थोड़े समय के लिए तापमान में मध्यम गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य में हवाएं पूर्व से पश्चिम की ओर चल रही हैं। इसकी वजह से तापमान में किसी तरह के बड़ा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन

राज्य में क्या रहेगा तापमान?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अहमदाबाद, अरावली, बनासकांठा, जूनागढ़, कच्छ, मोरबी, पाटन, सुरेंद्रनगर, तापी, वडोदरा सहित जिलों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री, अमरेली सहित जिलों में 18 डिग्री रहने की संभावना है। देवभूमि द्वारका, जामनगर, नवसारी, राजकोट, वलसाड में न्यूनतम तापमान एक डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा साबरकांठा, पंचमहल, नर्मदा, मेहसाणा, खेड़ा, गांधीनगर, बोटाद, भरूच, आनंद समेत कई जिलों में 16 डिग्री से भी कम तापमान रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ