खाने की वजह से कैंसिल हुई शादी, तो पुलिस स्टेशन पहुंची दुल्हन, जानें क्या हुआ आगे?

Gujarat Wedding Cancelled Due to Food: गुजरात के सूरत में खाने की कमी की वजह से दूल्हे के परिवार ने अचानक शादी की रस्में रद्द कर दीं। जिसके बाद दूल्हन पुलिस स्टेशन पहुंच गई, फिर थाने में ही शादी संपन्न हुई।

Gujarat Wedding Cancelled Due to Food

Gujarat Wedding Cancelled Due to Food: गुजरात के सूरत जिले से शादी को लेकर अनोखा और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खाने में कमी की वजह से अचानक शादी की रस्म रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद दुल्हन पुलिस के पास गई और थाने में ही वो रस्म पूरी की गई। दुल्हन ने बताया कि दूल्हा उससे शादी करना चाहता है, लेकिन उसका परिवार रिश्ता तोड़ना चाह रहा है। दुल्हन की फरियाद सुनकर पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप किया।

विज्ञापन

अचानक रोक दी शादी

पुलिस उपायुक्त (DCP) आलोक कुमार ने बताया कि यह मामला सूरत के वराछा इलाके का है, जहां रविवार को लक्ष्मी हॉल में अंजलि कुमारी और राहुल प्रमोद महतो नाम के कपल की शादी हो रही थी। दूल्हा-दुल्हन दोनों ही बिहार के रहने वाले थे। दूल्हा-दुल्हन ने शादी मंडप में विवाह की लगभग सारी रस्में पूरी कर ली थीं। तभी दूल्हे के परिवार ने बारातियों और मेहमानों को परोसे जा रहे भोजन में कमी के कारण शादी की चल रही रस्मों को अचानक रोक दिया।

विज्ञापन

पुलिस स्टेशन पहुंची दूल्हन

DCP आलोक कुमार ने बताया कि दुल्हन के अनुसार शादी की सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। सिर्फ मालाओं का आदान-प्रदान (जय माला) ही बाकी था। तभी दोनों परिवारों के बीच खाने की कमी को लेकर बहस हुई, जिसके बाद दूल्हे के परिवार ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन, दूल्हे के परिवार के व्यवहार से परेशान होकर पुलिस स्टेशन पहुंची। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि राहुल महतो उससे शादी के लिए तैयार है, लेकिन उनका परिवार इसके लिए तैयार नहीं है। इसमें उसकी और उसके परिवार की मदद की जाए। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार को दुल्हन के परिवार के साथ पुलिस थाने बुलाया और इस मामले को सुलझाया।

विज्ञापन

थाने में हुई शादी की रस्में

DCP आलोक कुमार ने कहा कि जब हमने दूल्हे के परिवार को मामला सुलझाने में मदद की, तो वह शादी जारी रखने के लिए राजी हो गए। इसके बाद दुल्हन ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अगर वह शादी के मंडप में वापस आए, तो फिर से झगड़ा हो सकता है। इसलिए हमने उन्हें बाकी बची हुई रस्मों को पूरा करने के लिए पुलिस थाने में शादी करने की अनुमति दे दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने महिला के भविष्य को ध्यान में रखते हुए हस्तक्षेप करने का फैसला किया। इस मामले में पुलिस ने सकारात्मक रवैया अपनाया और लड़की की शादी में मदद की।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ