Gujarat Weather Update: गुजरात में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान काफी तेजी से बढ़ रहा है। राज्य के कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मार्च महीने के पहले हफ्ते से ही पूरे गुजरात के तापमान में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि होली के दौरान गुजरात में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही IMD ने गुजरात के लोगों को गर्मी से बचने को लेकर कुछ सुझाव भी दिए हैं।
IMD का लोगों को हेल्थ अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा कि 13 मार्च तक राज्य के बनासकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद, सूरत, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जूनागढ़, मोरबी, अमरेली, गिर-सोमनाथ, कच्छ और दीव में लू की स्थिति बनी रह सकती है। इसके साथ ही IMD ने बताया कि राज्य में बढ़ते तापमान की वजह से लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने बताया कि शिशुओं, बुजुर्गों, पुरानी बीमारियों वाले लोगों समेत लंबे समय तक धूप में रहने वाले और भारी काम करने वाले लोगों की सेहत बढ़ते तापमान का शिकार हो सकती है।
ऐसे में विभाग ने लोगों को सुझाव दिया कि गर्मी के संपर्क में आने से बचें – ठंडा रहें, खूब पानी पिएं – भले ही प्यास न हो तो भी और खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए घर में बनी लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी और छाछ जैसी ठंडी ड्रिंक्स का सेवन करें।
कहां तक पहुंचा शहरों का तापमान
विभाग ने बताया कि सोमवार को राजकोट, सूरत, सुरेन्द्रनगर और भुज का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया, जिससे इन शहरों में भीषण गर्मी देखने को मिली। वहीं, अहमदाबाद का तापमान 40.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा था।
इन जिलों को लू का अलर्ट
विभाग के अनुसार, 11 मार्च को लू चलने के कारण अमरेली, जूनागढ़, पोरबंदर, राजकोट, मोरबी, सुरेन्द्रनगर, अहमदाबाद, गांधीनगर, बनासकांठा और सूरत में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा वलसाड, नवसारी, भावनगर, भरूच, आणंद, गिर सोमनाथ, जामनगर, देवभूमि द्वारका में गर्म और आर्द्र हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में दिव्यांग एथलीटों के लिए पैरा हाई परफॉरमेंस सेंटर होगा शुरू, ये मिलेंगी सुविधाएं
वहीं, 12 मार्च को लू चलने के कारण कच्छ, बनासकांठा, सुरेन्द्रनगर और राजकोट में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मोरबी, जामनगर, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, गिर सोमनाथ, भावनगर, अहमदाबाद, आणंद, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड में गर्म और आर्द्र हवाएं चल सकती हैं।
40 डिग्री के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन गुजरात के दाहोद में 43.2, अहमदाबाद में 40.4, अमरेली में 40, वडोदरा में 39.8, भावनगर में 39.2, भुज में 42, डिसा में 39.1, गांधीनगर में 40.4, जामनगर में 36.9, नलिया में 40.2, पोरबंदर में 39.2, राजकोट में 41.7, सूरत में 41.8, वलसाड में 39.1 और वेरावल में 36.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines