गुजरात में मार्च महीने की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा के शहरों में गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया जा चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि गुजरात में भीषण गर्मी के दिन आ गए हैं। राज्य के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में आने वाली गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। इसी बीच मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने भी भविष्यवाणी की है कि अप्रैल का महीना मार्च से ज्यादा गर्म होगा।
भयंकर तूफान की संभावना
मौसम वैज्ञानिक अंबालाल पटेल ने मार्च महीने में गुजरात का मौसम बदलने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल से तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना है। 26 मई तक भयंकर तूफान आने की संभावना है। इसलिए इस साल अहमदाबाद, वडोदरा और पंचमहाल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इस वर्ष दक्षिण गुजरात में भी तापमान बढ़ेगा। कच्छ में हवा के साथ गर्मी की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज से दो दिन तक गुजरात में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने कच्छ में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, साथ ही अगले 5 दिनों तक पूरे राज्य में असहज स्थिति की भविष्यवाणी भी की है।
राज्य में तापमान कितना रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात के अमरेली, भरूच, छोटा उदयपुर, नर्मदा, तापी, वडोदरा जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं आणंद, अरावली, बोटाद, दाहोद, जूनागढ़, खेड़ा, महिसागर, साबरकांठा समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। दूसरी ओर, अहमदाबाद, बनासकांठा, डांग, गांधीनगर, मोरबी, मेहसाणा, पाटन, सुरेन्द्रनगर जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट में जॉब करने वाली युवती की मौत का सच रिवील, अहमदाबाद में क्यों हुई वारदात?
इन राज्यों में भी पड़ेगी गर्मी
इसके अलावा, मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तरी तेलंगाना को लेकर भी चेतावनी जारी की है। विभाग ने बताया कि इन राज्यों के अलग-अलग शहरों में गर्म लहर चलेगी। पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में भी तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines