Gujarat Weather Update: गुजरात में लगातार मौसम अपना तेवर बदल रहा है, राज्य के लोगों को मौसम के दोहरे रूप का अनुभव हो रहा है। जहां पूरे दिन दोपहर के समय गर्मी लोगों को परेशान करती है, वहीं रात के समय लोग बिना चादर के नहीं रह पाते। गुजरात के ज्यादातर इलाकों में रात के समय तापमान नीचे गिर जाता है और ठंड पड़ने लगती है। वहीं, दोपहर में तापमान बढ़ रहा है और गर्मी लगने लग रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
अहमदाबाद में मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। बीते दिन राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया था। राज्य में कई इलाके ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा तापमान होने की संभावना है। जैसे दिसा में 39.1 डिग्री, राजकोट में 38.8, वल्लभ विद्यानगर में 37.5, सुरेंद्रनगर में 37.5, भुज में 37.3, वेरावल में 37.2 डिग्री के आसपास तापमान रह सकता है। वहीं कांडला बंदरगाह में 36.6, सूरत में 36.5, अहमदाबाद में 36.4, नलिया 36.4, अमरेली 36, पोरबंदर 36, भावनगर 35.7, महुवा 35.6, केशोद 35.6, वडोदरा 35.2, द्वारका 34.3, ओखा 33.5 डिग्री तापमान गर्म शहर बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें: ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए तैयार गुजरात, अहमदाबाद में शुरू हुई तैयारियां
यहां सता सकती है ठंड
वहीं राज्य के गांधीनगर 19.3 डिग्री, महुवा 19.6 डिग्री, वडोदरा 20.2 डिग्री, नलिया 20.4 डिग्री, केशोद 20.4 डिग्री, राजकोट 21.2 डिग्री, पोरबंदर 21.6 डिग्री, डिसा 21.9 डिग्री, अहमदाबाद 22.2 डिग्री, सूरत 22.4 डिग्री। भावनगर में 22.9, वल्लभ विद्यानगर में 23.5, भुज में 23.6, सुरेंद्रनगर में 24.2, वेरावल में 24.7, द्वारका में 25, कांडला पोर्ट में 25.5, ओखा में 27.2 के आस-पास तापमान रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
1 day agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 day agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
5 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
5 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
14 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines