Gujarat Weather Update: गुजरात में इन दिनों जिस तरह की तापमान की स्थिति है, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यहां सर्दी के आगमन के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। एक ओर जहां अहमदाबाद मौसम विभाग केंद्र की तरफ से राज्य में अभी ठंड के आगाज के कोई संकेत नहीं मिल रहे हैं, वहीं इस बीच मौसम विशेषज्ञ अंबालाल पटेल ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। अंबालाल पटेल ने कहा कि गुजरात में 17 से 20 तारीख के बीच बारिश हो सकती है।।
गुजरात में टूटेगा सर्दी का रिकॉर्ड
इसके साथ ही अंबालाल पटेल ने कहा कि इस बार गुजरात में इतनी सर्दी पड़ेगी कि 30 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि गुजरात में ठंड का आगमन उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद ही होगा। फिलहाल राज्य के ज्यादातर शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर का करीब आधा महीना बीत गया है लेकिन गुजरात के तापमान में कोई गिरावट नहीं आई है। अहमदाबाद मौसम विज्ञान केंद्र के चीफ ए के दास ने बताया कि गुजरात अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके अलावा अगले 4-5 दिनों तक तापमान की स्थिति भी स्थिर रहेगी।
यह भी पढ़ें: गुजरात सरकार ने आम लोगों के लिए शुरू की ये सेवा, राजस्व विभाग ने दी पूरी जानकारी
राजकोट में सबसे ज्यादा तापमान
अहमदाबाद मौसम विभाग के चीफ ए. के. दास ने बताया कि गुजरात में सबसे अधिक तापमान राजकोट में 37.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही उन्होंने अहमदाबाद के मौसम के बारे में कहा कि पिछले 24 घंटों में अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। अगले 24 घंटों में अहमदाबाद और आसपास के इलाकों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
सूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
13 hrs agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
15 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
1 day agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
1 day agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
1 day ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines