हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात के 4 जिलों में हीटवेव का अलर्ट; जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत?

गुजरात में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। गुजरात के ज्यादातर शहरों का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने गुजरात के 4 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

गुजरात में इस समय गर्मी कुछ इस कदर बढ़ रही है कि पूरा राज्य ही भट्टी की तरह तप रहा है। गुजरात के ज्यादातर शहरों का तापमान 41-45 डिग्री के बीच है। अहमदाबाद में लगातार तीसरे दिन तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में आज तापमान 41 से 45 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा गुजरात के पहाड़ी जिलों में मौसम गर्म और आर्द्र रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गुजरात के 4 जिलों में लू अलर्ट जारी किया है।

4 जिलों में लू अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के 13 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं, सुरेंद्रनगर और राजकोट में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अहमदाबाद में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, इस दौरान दक्षिण और उत्तर गुजरात में हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर हो सकती है। इसके अलावा, 10 अप्रैल को लू चलने के कारण बनासकांठा, साबरकांठा, राजकोट और कच्छ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

जल्द मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 12 अप्रैल तक तापमान में कमी आ सकती है। सौराष्ट्र में तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। कच्छ, उत्तर गुजरात, पंचमहाल में तापमान 37 से 38 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विज्ञानी परेश गोस्वामी के पूर्वानुमान के अनुसार, गुजरात में अगले 5 दिनों में गर्मी कम होगी। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने हल्के दबाव के कारण वायुमंडल प्रभावित होगा, जिसके कारण 5 दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी। लेकिन 15 अप्रैल के बाद फिर से भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है।

यह भी पढ़ें: गुजरात के मिडिल परिवारों के लिए सरकार का बड़ा फैसला, किसानों को भी मिलेगी छूट

विज्ञापन

शहरों का तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुजरात के भुज में 43, नलिया में 39, कांडला (पो) में 39, कांडला (एयरपोर्ट) में 43, अमरेली में 44, भावनगर में 39, द्वारका में 31, ओखा में 32, पोरबद्र में 39, राजकोट में 44, वेरावल में 33, सुरनगर में 45, महुवा में 43, केशोद में 43, अहमदाबाद में 43, दीसा में 43, गांधीनगर में 42, वल्लभ विद्यानगर में 42, बड़ौदा में 42, सूरत में 41 और दमन में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola