गुजरात में इन दिनों गर्मी का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के ज्यादातर शहरों में लोग दिन के समय अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। आए दिन इन शहरों का तापमान बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि अगले महीने के शुरुआती दिनों में राज्य का तापमान और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके साथ ही विभाग ने कहा कि 24 घंटे के बाद राज्य के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
लू का कोई अलर्ट नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे के बाद राज्य के कई हिस्सों के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। विभाग के अनुसार, 27 अप्रैल से लेकर 2 मई 2025 तक गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान मौसम विभाग ने राज्य में लू का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।
9 जिलों में पारा 40 के पार
IMD के अनुसार, गुजरात के भुज में 41, नलिया में 35, कांडला (बंदरगाह) में 36, कांडला (एयरपोर्ट) में 42, अमरेली में 41, भावनगर में 38, द्वारका में 32, ओखा में 33, पोरबद्र में 33, राजकोट में 43, वेरावल में 32, सुरेन्द्रनगर में 42, महुवा में 35, केशोद में 38, अहमदाबाद में 42, दीसा में 41, गांधीनगर में 41, वल्लभ विद्यानगर में 40, बड़ौदा में 39, सूरत में 36 और दमन में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में अहमदाबाद से गांधीनगर का बढ़ेगा रूट, जुड़ेंगे 7 नए मेट्रो स्टेशन; सफर होगा आसान
कैसा था कल का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिन के मौसम की जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात के कई हिस्सों में भीषण गर्मी थी। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान राजकोट में दर्ज किया गया, जो 43 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों के तापमान में गिरावट देखी गई। इसके अलावा दीव, दमन और दादरा नगर हवेली में तापमान सामान्य से अधिक रहा।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
13 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines