गुजरात में इन दिनों भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। राज्य में गर्मी इतनी बढ़ गई है कि एसी और कूलर के साथ लोगों की दोस्ती बढ़ गई है। राज्य के कुछ शहरों में हाल ऐसा है कि सुबह 11 बजे के बाद कोई भी अपने घर से बाहर नहीं जाना चाहता है। बीते दिन ही राज्य के 13 जिलों में तापमान 40-44 डिग्री के बीच था। वहीं, इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि बहुत जल्द ही राज्य के तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। इसके साथ ही IMD ने बताया कि राज्य के तापमान में कब वृद्धि होगी।
राज्य के तापमान में वृद्धि
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लेकिन इसके बाद इस राज्य में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है। IMD के अनुसार, 26 अप्रैल से लेकर 1 मई तक गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान 40-44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण असहज स्थिति बनी रहने की संभावना है। इस दौरान विभाग ने राज्य के किसी हिस्से में लू का अलर्ट नहीं जारी किया है।
शहरों में गर्मी का प्रकोप जारी
IMD के अनुसार, गुजरात के भुज में 43, नलिया में 38, कांडला (पोर्ट) 35, कांडला (एयरपोर्ट) में 41, अमरेली में 42, भावनगर में 39, द्वारका में 32, ओखा में 33, पोरबद्र में 35, राजकोट में 42, वेरावल में 31, सुरेंद्रनगर में 42, महुवा में 38, केशोद में 39, अहमदाबाद में 42, दीसा में 41, गांधीनगर में 42, वल्लभ विद्यानगर में 40, बड़ौदा में 40, सूरत में 36 और दमन में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Gujarat: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनेगा गुजरात म्यूजियम, होगी 8 टेक्नोलॉजी-एनेबल्ड गैलरी
कैसा था कल का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि बीते दिन दीव, दमन, दादरा नगर हवेली में मौसम शुष्क रहा। वहीं, गुजरात के उत्तरी क्षेत्र और सौराष्ट्र में तापमान सामान्य से अधिक रहा था। वहीं, कच्छ का तापमान सामान्य रहा। हालांकि, सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में दिन के समय तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा राज्य के तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। बीते दिन राज्य में सबसे अधिक तापमान भुज में दर्ज किया गया, जो 43 डिग्री सेल्सियस था।
संबंधित खबरें
मोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
1 hr agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
17 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
19 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
19 hrs ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
4 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
4 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
13 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines