गुजरात में बदलते दिन के साथ मौसम भी बदल रहा है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश ने जहां लोगों को थोड़ी राहत दी थी, वहीं फिर से राज्य का तापमान बढ़ने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के सौराष्ट्र और कच्छ जैसे क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने गर्मी के लिए सौराष्ट्र में ऑरेंज अलर्ट और कच्छ जैसे क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्यों में भीषण गर्मी के साथ कुछ जिलों में बेमौसम बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, नर्मदा, तापी, डांग, नवसारी, वलसाड और दमन, दादरा और नगर हवेली में बारिश का अनुमान है। वहीं, पोरबंदर में आज से 3 दिनों तक लू चलने का अनुमान है, इसके साथ ही गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। IMD के अनुसार, इस बार अप्रैल में बहुत गर्मी पड़ सकती है। इसके साथ ही गर्म दिनों की संख्या भी बढ़ जाएगी। पूरे महीने राज्य का औसत तापमान 42 डिग्री के आसपास रह सकता है।
तापमान 42-43 डिग्री के बीच
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा; उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र-कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान 42-43 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मार्च और 8 मार्च तक दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के तटीय क्षेत्रों में गर्म और आर्द्र हवा के कारण असहज स्थिति बनी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: गुजरात में यहां बन रहा 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर; पूरा हुआ 50 प्रतिशत काम
इन जिलों में तापमान की मार
विभाग के अनुसार आज राज्य के भुज में 41, नलिया में 41, अमरेली में 19, भावनगर में 40, द्वारका में 30, ओखा में 32, पोरबद्र में 41, राजकोट में 42, वेरावल में 39, सुरनगर में 43, महुवा में 40, केशोद में 41, अहमदाबाद में 41, दीसा में 41, गांधीनगर में 41, वल्लभ विद्यानगर में 42, बड़ौदा में 41, सूरत में 40 और दमन में 36 डिग्री तापमान रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
4 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
5 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
7 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
9 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
10 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
12 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
13 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines