गुजरात में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी बदला-बदला दिखाई दे रहा है। राज्य में इन दिनों भारी बारिश और आंधी का दौर चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पिछले कुछ दिनों से गुजरात के मौसम में आए इस बदलाव का कारण अरब सागर में बना सिस्टम है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर से बारिश को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, गड़गड़ाहट और बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने की पूरी संभावना जताई है। इसके साथ ही IMD ने राज्य में 30 मई तक भारी बारिश की संभावना जताई है।
35 जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, 25 मई, 2025 को गुजरात के कई अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की पूरी संभावना है। IMD के अनुसार, आज बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर, पोरबंदर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, मोरबी, द्वारका, गिर सोमनाथ, बोटाद, दीव और कच्छ जिले में भी गरज के साथ बारिश होगी।
इन जिलों में आंधी का अलर्ट
इसके अलावा IMD ने दक्षिण गुजरात क्षेत्र के नर्मदा, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी, दमन, दादरा नगर हवेली, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और दीव जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने उत्तर गुजरात के बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद और महिसागर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही IMD ने इन जिलों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने का भी येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
26 मई को कैसा रहेगा मौसम?
वहीं मौसम विभाग के अनुसार 26 मई तक सौराष्ट्र के मोरबी, सुरेन्द्रनगर, अमरेली, जामनगर, राजकोट, बोटाद, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर, गिर-सोमनाथ, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में भी छिटपुट वर्षा की बौछारें पड़ सकती हैं।
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines